फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar assembly election, Focus on these people

दूसरा चरणः इन चार के हाथों में रहेगी सत्ता की चाबी

Fri, 16 Oct 2015 07:38 PM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
Bihar assembly election, Focus on these people

बिहार में खत्म हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद छह जिलों की 32 विधानसभा सीटों पर कुल 456 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। जिसका फैसला अब 8 अक्टूबर को मतगणनना के बाद होगा। मतदान का दूसरा चरण खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन


कई महत्वपूर्ण उम्मीदवारों की किस्मत इस बार दांव पर लगी हुई है। जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदूस्तान अवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी और निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बिहार से भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बताए जा रहे दो बड़े नेताओं प्रेम कुमार और राजेन्द्र सिंह की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है। चुनावों का यह चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां वोटरों के मूड पर भी सबकी निगाहें लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के दो मुख्यमंत्री उम्‍मीदवार की किस्मत भी दांव पर

Bihar assembly election, Focus on these people

दूसरे चरण में सबसे ज्यादा निगाह अगर किसी सीट पर है तो वो है गया जिले की इमामगंज सीट। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के बीच सीधी भिड़ंत है। यहां मुकाबला काफी नजदीकी माना जा रहा है।

दोनों प्रत्याशियों की हार जीत ही बिहार की राजनीति में उनके आगे का भविष्य तय करेगी। हारने पर किसी के कॅरियर का पटाक्षेप भी हो सकता है। वहीं गया से चुनाव लड़ रहे और छठी बार जीत की तलाश में लगे प्रेम कुमार पर भी सबकी निगाहें लगी होंगी।

क्योंकि अगर वह जीत दर्ज करते हैं तो राजग की जीत की स्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री का पद भी मिल सकता है। इसके अलावा भाजपा से ही मुख्यमंत्री पद के एक और बड़े दावेदार राजेन्द्र सिंह पर भी सबकी निगाहें जमी हुई हैं।

जेडीयू के कई मंत्रियों का भाग्य भी ईवीएम में कैद

Bihar assembly election, Focus on these people

संघ प्रचारक से राजनेता बने राजेन्द्र सिंह दिनारा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला जेडीयू नेता और मंत्री रहे जय कुमार सिंह से है, जो यहां से निवर्तमान विधायक हैं।

पहली बार चुनाव लड़ रहे राजेन्द्र सिंह का नाम काफी तेजी से मुख्यमंत्री उम्‍मीदवार के तौर पर सामने आया है। वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन इससे पहले झारखंड में भाजपा की जीत की पटकथा तैयार करने में उनकी बड़ी भूमि‌का रही है। इसी वजह से दिनारा सीट अचानक सुर्खियों में आ गई है।

इसके अलावा भाजपा के ही वरिष्ठ नेता और नोखा से निवर्तमान विधायक रामेश्वर चौरसिया एक बार फिर मैदान में हैं। वहीं जेडीयू सरकार में मंत्री रहे विनोद यादव पर भी सबकी निगाह रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed