फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election Date 2020: Election Commission Announced Bihar Election Dates

Bihar Election 2020 Date News: 28 अक्तूबर, तीन और सात नवंबर को होगा मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

Fri, 25 Sep 2020 01:16 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 25 Sep 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election Date 2020: Election Commission Announced Bihar Election Dates
बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान - फोटो : Amar Ujala

चुनाव आयोग ने  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों का एलान कर दिया है। बिहार में इस बार चुनाव का समय बढ़ा दिया गया है, इस बार चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। वहीं कोरोना के मरीजों को मतदान करने के लिए अंत में समय दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बिहार विधानसभा चुनाव

  • पहले चरण का मतदान - 28 अक्तूबर
  • दूसरे चरण का मतदान - तीन नवंबर
  • तीसरे चरण का मतदान - सात नवंबर

तीन चरणों में होगा चुनाव

  • पहला चरण - 71 सीट, 31,000 पोलिंग स्टेशन
  • दूसरा चरण - 94 सीट, 42,000 पोलिंग स्टेशन
  • तीसरा चरण - 78 सीट, 33.500 पोलिंग स्टेशन

कोरोना पीड़ित डाल सकेंगे वोट
मतदान के समय कोरोना पीड़ित वोट डाल सकेंगे। इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। डिजिटल तरीके से ही प्रचार किया जाएगा और हर पोलिंग बूथ पर साबून, हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजों की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटा ज्यादा होगा मतदान
इस बार वोट डालने के लिए चुनाव आयोग ने एक घंटा ज्यादा का समय रखा है। इस बार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। हालांकि नक्सल प्रभावित इलाकों में ऐसा नहीं किया जाएगा। घर से घर तक कैंपेन के लिए सिर्फ पांच लोगों को अनुमित दी गई है।


इस बार नामांकन ऑनलाइन भी भरा जा सकता है। नामांकन के दौरान केवल दो लोग ही जगह पर मौजूद रहेंगे और इसके अलावा प्रचार के दौरान नेताओं या कार्यकर्ताओं को हाथ मिलाने की इजाजत नहीं है। इसी के साथ राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई है। एमसीसी दिशानिर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आयोग पहले ही विस्तृत व्यवस्था कर चुका है।

मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट का इस्तेमाल
बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव लड़ा जाना है। राज्य में 29 नवंंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। कोरोना को ध्यान में रखते हुए पोलिंग बूथ की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। चुनाव के दौरान छह लाख पीपीई किट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा 46 लाख मास्क, सात लाख हैंड सैनिटाइजर और छह लाख फेस शील्ड का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed