{"_id":"5f9b5a968ebc3e9ba661c963","slug":"bihar-assembly-election-2020-sachin-pilot-said-will-end-bjps-dream-of-reaching-east-india-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का पूर्वी भारत में पैर पसारने का सपना बिहार में खत्म करेंगे : सचिन पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का पूर्वी भारत में पैर पसारने का सपना बिहार में खत्म करेंगे : सचिन पायलट
Fri, 30 Oct 2020 05:43 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 30 Oct 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
सचिन पायलट
- फोटो : ANI
कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने एक जनसभा में कहा कि पूर्वी भारत में सरकार बनाने का भाजपा का सपना बिहार विधानसभा के चुनाव में समाप्त हो जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्षी महागठबंधन बिहार में ‘ऐतिहासिक जीत’ दर्ज करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के विकास के लिए 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा करके महागठबंधन ने एजेंडा सेट कर दिया है, जिसका अनुसरण भाजपा भी कर रही है और उसने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल और असम में अगले साल मार्च से मई के बीच विधानसभा के चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी सत्ता में है, वहीं भाजपा मुख्य विपक्षी दल है और असम में वह घटक दलों के साथ मिलकर सरकार चला रही है।
विज्ञापन