फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020, Former DGP of Bihar Gupteshwar Pandey Video Robinhood Of Bihar gets Viral

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के 'रॉबिनहुड' वीडियो पर मचा बवाल, पुलिस विभाग ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 24 Sep 2020 06:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Sep 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020, Former DGP of Bihar Gupteshwar Pandey Video Robinhood Of Bihar gets Viral
Gupteshwar pandey - फोटो : Photo Grab from twitter@ indian police foundation

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वीआरएस लेने वाले राज्य के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय कभी सुशांत केस को लेकर तो कभी अपने राजनीतिक बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इस बार वे अपने 'रॉबिनहुड' वीडियो को लेकर काफी सुर्खियों में आ गए हैं।  

विज्ञापन


इस विवादित वीडियो के वायरल होने से पुलिस महकमें से लेकर राजनीति जगत में बवाल मचा हुआ है। अब, इंडियन पुलिस फाउंडेशन ने पूर्व डीजीपी के विवादित वीडियो को ट्वीट कर कहा है कि "एक राज्य के पुलिस महानिदेशक अगर ऐसे वीडियो बनाते हैं तो उनकी पसंद बेहद खराब है। वो अपने पद और वर्दी दोनों को बदनाम कर रहे हैं।"
विज्ञापन


दरअसल, इस वायरल वीडियो में ‘बिग बॉस-12’ में बिहार से कंटेस्टेंट रह चुके दीपक ठाकुर ने गुप्तेश्वर पांडेय के साथ एक गाने का निर्माण किया है। इस गाने के बोल ‘रॉबिनहुड बिहार के’ हैं। वीडियो में गुप्तेश्वर पांडेय की छवि को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस वीडियो के जरिए बताया गया है कि गुप्तेश्वर पांडेय का ऐसा खौफ है बिहार में कि माफिया, अपराधी भगवान से दुआ मांगते हैं और गुप्तेश्वर पांडे के डर से थर्र-थर्र कांपते हैं। एक ही दहाड़ से इलाका हिल जाता है। उनकी आंख की तुलना बाघ की आंख से की गई है।

गाने में बहुत ही चर्चित लाइन है- रॉबिनहुड पधारे हैं इलाका धुंआ, धुंआ होगा, ये हत्यारे को रख देते हैं फाड़ के। वहीं वीडियो के अन्य हिस्से में उन्हें योगा करते हुए भी दिखाया गया है। गाने की एक अन्य लाइन में उन्हें लोगों का मसीहा भी बताया गया है।

बता दें कि बिहार में ज्यों ज्यों चुनाव तारीख नजदीक आती जा रही है गुप्तेश्वर पांडेय का राजनीतिक रंग भी देखने को मिल रहा है। गुप्तेश्वर पांडेय इससे पहले से ही अपने बयानों के द्वारा खुद की छवि बनाने में लगे हैं।

यह भी पढ़ेंः- बिहार चुनाव 2020: चुनावी मैदान में आईपीएस अफसर पर भारी पड़ते हैं दरोगा


मेरे पास 12 सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर, कहीं से भी जीत सकता हूं ः गुप्तेश्वर पांडेय
इससे पहले गुप्तेश्वर पांडेय ने चुनाव लड़ने के कयासों पर कहा कि मेरे पास 12 सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर है। मैं बिहार में कहीं से भी चुनाव लड़ सकता हूं और जीत हासिल कर सकता हूं। 

दरअसल, शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को गुप्तेश्वर पांडे पर हमला बोलते हुए कहा था कि सुशांत मामले में पांडेय को राजकीय तांडव का इनाम मिलने जा रहा है।  जो पार्टी उन्हें (गुप्तेश्वर पांडेय) उम्मीदवार बनाती है, उस पर लोग भरोसा नहीं करेंगे। महाराष्ट्र पर उनके 'राजकीय तांडव' के पीछे का एजेंडा अब स्पष्ट है। 

अब ऐसे में अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर बिहार के पूर्व डीजीपी ने कहा, मुझे पता था कि यह स्पष्ट रूप से होगा, क्योंकि राजनीति में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। मेरी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि भी नहीं है। हम खेती करते थे और मवेशी पालते थे। यही चीजें कुछ लोगों को स्वीकार्य नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed