फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar assembly election 2020 election commission to announce dates know the current party seats status 

आज बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा एलान, ऐसी है वर्तमान दलीय स्थिति

Fri, 25 Sep 2020 10:20 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 25 Sep 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
bihar assembly election 2020 election commission to announce dates know the current party seats status 
बिहार विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : vidhansabha.bih.nic.in

चुनाव आयोग शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली में प्रेसवार्ता का आयोजन करने वाला है। इसमें बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन में सीट बंटवारा का मुद्दा अब भी उलझा हुआ है। एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने गठबंधन को असमंजस में डाल दिया है।

विज्ञापन


लोजपा ने कहा है कि वह अपने ही गठबंधन के साथी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी। लोजपा के इस बयान के बाद जदयू ने तो प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन हाल ही में एनडीए में शामिल हुए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने जदयू के पक्ष में लोजपा को घेर लिया। हम ने कहा, वो लोजपा उम्मीदवारों के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन


243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए भाजपा जदयू के बीच ही अभी सीट बंटवारे का कोई आखिरी फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है। वहीं महागठबंधन में भी रोज फूट पड़ रही है। इन सब के बीच पटना पहुंचे कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, महागठबंधन बिहार में पूरी तरह से एकजुट है। सुरजेवाला जब मीडिया से महागठबंधन के एकजुट होने का दावा कर रहे थे, ठीक उसी समय महागठबंधन में शामिल रालोसपा की एक अहम बैठक चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- आज बिहार चुनाव की तारीखों का हो सकता है एलान, चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

इसमें पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है और उनकी पार्टी को सम्मानजनक सीटें नहीं मिल रहीं है। उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान ने साफ कर दिया कि वो कांग्रेस और राजद से नाराज हैं और एनडीए में उनका शामिल होना तय है।

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में वर्तमान दलीय स्थिति:

  • एनडीए (कुल सीटें-130)
  • जदयू- 69
  • भाजपा– 54
  • लोजपा- 2
  • हम– 1
  • निर्दलीय– 4


महागठबंधन (कुल सीटें 101)

  • राजद– 73
  • कांग्रेस– 23 
  • सीपीआई (एमएल)– 3 
  • निर्दलीय- 1


अन्य 

  • एआईएमआईएम– 1
  •  खाली सीटें– 12
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed