आज बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा एलान, ऐसी है वर्तमान दलीय स्थिति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली में प्रेसवार्ता का आयोजन करने वाला है। इसमें बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन में सीट बंटवारा का मुद्दा अब भी उलझा हुआ है। एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने गठबंधन को असमंजस में डाल दिया है।
लोजपा ने कहा है कि वह अपने ही गठबंधन के साथी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी। लोजपा के इस बयान के बाद जदयू ने तो प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन हाल ही में एनडीए में शामिल हुए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने जदयू के पक्ष में लोजपा को घेर लिया। हम ने कहा, वो लोजपा उम्मीदवारों के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेगी।
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए भाजपा जदयू के बीच ही अभी सीट बंटवारे का कोई आखिरी फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है। वहीं महागठबंधन में भी रोज फूट पड़ रही है। इन सब के बीच पटना पहुंचे कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, महागठबंधन बिहार में पूरी तरह से एकजुट है। सुरजेवाला जब मीडिया से महागठबंधन के एकजुट होने का दावा कर रहे थे, ठीक उसी समय महागठबंधन में शामिल रालोसपा की एक अहम बैठक चल रही थी।
यह भी पढ़ें- आज बिहार चुनाव की तारीखों का हो सकता है एलान, चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
इसमें पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है और उनकी पार्टी को सम्मानजनक सीटें नहीं मिल रहीं है। उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान ने साफ कर दिया कि वो कांग्रेस और राजद से नाराज हैं और एनडीए में उनका शामिल होना तय है।
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में वर्तमान दलीय स्थिति:
- एनडीए (कुल सीटें-130)
- जदयू- 69
- भाजपा– 54
- लोजपा- 2
- हम– 1
- निर्दलीय– 4
महागठबंधन (कुल सीटें 101)
- राजद– 73
- कांग्रेस– 23
- सीपीआई (एमएल)– 3
- निर्दलीय- 1
अन्य
- एआईएमआईएम– 1
- खाली सीटें– 12