फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar assembly election 2020, bjp suspended three former mlas from the party

Bihar Election 2020: बिहार में भाजपा की बड़ी कार्रवाई, तीन पूर्व विधायकों को पार्टी से निकाला

Thu, 15 Oct 2020 07:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Bihar assembly election 2020, bjp suspended three former mlas from the party
बीजेपी - फोटो : social media

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी लगातार बागी नेताओं पर एक्शन के मूड में नजर आ रही है। भाजपा ने इस बार अपने तीन पूर्व विधायकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन पूर्व विधायकों में आशा देवी, भाई दिनेश और श्रीकांत निराला का नाम शामिल है। भाजपा ने निलंबित किए गए तीनों पूर्व विधायकों पर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के मामले में कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी पार्टी नौ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। 12 अक्तूबर को पार्टी ने जिन नौ नेताओं को निलंबित किया था उनमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रहे रामेश्वर चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ. ऊषा विद्यार्थी, विधायक रवींद्र यादव, इंदु कश्यप, श्वेता सिंह, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप थे।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी। 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान, वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का सात नवंबर को होगा। जबकि नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी। खास बदलाव यह है कि मतदान के लिए एक घंटे का वक्त बढ़ाया गया है। यह सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यह बदलाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नहीं होगा। अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed