{"_id":"5f6cb8c58ebc3ed8dd6257ca","slug":"bihar-assembly-election-2020-after-discussion-on-mahagathbandhan-upendra-kushwaha-says-the-party-has-authorised-me-to-take-a-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव 2020: कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- राजद नेतृत्व के पीछे रहकर बदलाव लाना संभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव 2020: कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा- राजद नेतृत्व के पीछे रहकर बदलाव लाना संभव नहीं
Thu, 24 Sep 2020 08:48 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 24 Sep 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Upendra Kushwaha
बिहार में चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। ऐसे में हर पार्टी राजनीतिक समीकरण साधने में लगी है। खासकर महागठबंधन में राजनीतिक उठापटक लगातार जारी है। जीतनराम मांझी के महागठबंधन से अलग होने के बाद अब राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) भी सीट शेयरिंग को लेकर कड़ा रुख अख्तियार करते नजर आ रही है।
विज्ञापन
ताजा जानकारी के अनुसार आरएलएसपी की बैठक में महागठबंधन में पार्टी की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। इस चर्चा में पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजद नेतृत्व के पीछे रहकर राज्य में बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा कोई अहम मुद्दा नहीं है। इन सबसे ऊपर हमारे लिए बिहार के लोगों की भलाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसा नेतृत्व चाहती है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुकाबला कर सके।
विज्ञापन
After discussing the situation of Mahagathbandhan, the party has authorised me to take a decision. I will take a decision keeping in mind the interests of people of Bihar: RLSP chief Upendra Kushwaha on ties of the party with Mahagathbandhan https://t.co/qtIz497K54
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 24, 2020
उन्होंने बैठक खत्म होने के बाद कहा कि पार्टी ने मुझे अंतिम निर्णय लेने की जिम्मेदारी सौंपी है। अब मैं बिहार के लोगों की भलाई के बारे में सोचकर अंतिम निर्णय लूंगा। हालांकि इस चर्चा के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कुशवाहा भी अपनी राह अलग कर सकते हैं।