{"_id":"61217ebe8ebc3e7a0a7d3291","slug":"bihar-ashwini-kumar-choubey-says-first-silo-warehouse-of-rice-will-be-built-in-buxar-and-kaimur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अश्विनी कुमार चौबे ने कहा- चावल का पहला साइलो गोदाम बनेगा बक्सर व कैमूर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अश्विनी कुमार चौबे ने कहा- चावल का पहला साइलो गोदाम बनेगा बक्सर व कैमूर में
Sun, 22 Aug 2021 04:01 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 22 Aug 2021 04:01 AM IST
सार
- इसके शुरू होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा यह गोदाम 11 एकड़ में बनेगा
- दोनों जगहों पर गेहूं का 37500 मैट्रिक टन की क्षमता वाला बनेगा साइलो गोदाम
विज्ञापन
अश्विनी कुमार चौबे
- फोटो : Facebook
विस्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भारत का पहला चावल का साइलो गोदाम बक्सर व कैमूर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि शाहाबाद का क्षेत्र धान के कटोरा के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
इसके शुरू होने से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। यह गोदाम 11 एकड़ में बनेगा। दोनों जगहों पर गेहूं का 37500 मैट्रिक टन की क्षमता साइलो गोदाम बनेगा। इसे साइंटिफिक तरीके से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
गोदाम में रखा गया अनाज वर्षों बाद भी खराब नहीं होगा। इसे भारतीय खाद्य निगम द्वारा तैयार किया जाएगा। गेंहू के लिए बिहार के 27 जिलों में साइलो गोदाम के लिए सर्वेक्षण किया गया है। यह 50,000 मैट्रिक टन का होगा ।
विज्ञापन
चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पौष्टिकता सुरक्षा की भी अब गारंटी लेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री ने कुपोषण को खत्म करने के लिए फोर्टिफाइड राइस उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।