{"_id":"611c4206e4705314fd53ab9d","slug":"bihar-ashwini-choubey-says-pm-garib-kalyan-anna-yojana-is-being-praised-all-over-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अश्विनी चौबे ने कहा- पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की दुनियाभर में हो रही तारीफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अश्विनी चौबे ने कहा- पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की दुनियाभर में हो रही तारीफ
Wed, 18 Aug 2021 04:41 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 18 Aug 2021 04:41 AM IST
सार
- कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पूरे देश में सर्वाधिक बिहार के 15,729 लोगों ने राज्य के बाहर वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन लिया है।
विज्ञापन
अश्विनी चौबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। देश के 80 करोड़ से अधिक आबादी को कोविड-19 के इस संक्रमण काल में मुफ्त में राशन पहुंचाया जा रहा है। एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना से बिहार के प्रवासियों को काफी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पूरे देश में सर्वाधिक बिहार के 15,729 लोगों ने राज्य के बाहर वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन लिया है।
मंगलवार को पटना पहुंचे चौबे ने कहा कि पूरे देश में अकेले कोविड अवधि के दौरान एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना के तहत पोर्टेबिलिटी के माध्यम से 60 लाख टन से अधिक खाद्यान्न डिलीवर किए गए हैं। खाद सुरक्षा की यह पोर्टेबिलिटी प्रवासी लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बना रही है।
विज्ञापन