{"_id":"5e1c0f168ebc3e881737388a","slug":"bihar-ara-court-bomb-blast-accused-dies-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: आरा कोर्ट बम ब्लास्ट के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: आरा कोर्ट बम ब्लास्ट के आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप
Mon, 13 Jan 2020 12:02 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
बिहार के चर्चित आरा कोर्ट बम विस्फोट मामले में सजायफ्ता कैदी प्रमोद सिंह की सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने के बाद कैदी प्रमोद सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने प्रमोद सिंह के मौत की वजह हार्ट अटैक बताया है। वहीं प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव के पोस्टमार्टम कराए जाने की घोषणा की है। मृतक प्रमोद सिंह सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
2015 में आरा कोर्ट में हुआ था विस्फोट
23 जनवरी 2015 को आरा सिविल कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में एक महिला सहित ड्यूटी पर तैनात सिपाही अमित कुमार शहीद हो गए थे, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन