{"_id":"66927ffe99afec4652086704","slug":"bihar-alternative-road-and-culvert-built-in-aurangabad-public-representative-said-contractor-was-negligent-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: औरंगाबाद में वैकल्पिक सड़क और पुलिया बही, जनप्रतिनिधि बोलीं- ठेकेदार ने बरती लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: औरंगाबाद में वैकल्पिक सड़क और पुलिया बही, जनप्रतिनिधि बोलीं- ठेकेदार ने बरती लापरवाही
Sat, 13 Jul 2024 06:54 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:54 PM IST
सार
जिला परिषद गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा काम में लापरवाही बरती जा रही है। सरकारी पैसों का बंदरबाट हो रहा है। कार्य की गुणवत्ता खराब होने के कारण ही डायवर्सन और पुलिया बही है।
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव में बह गई पुलिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में पुल-पुलियों के गिरने-बहनें का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं। ऐसी ही एक और खबर बिहार के एक औरंगाबाद जिले की है, जहां निर्माणाधीन पुल के पास बनी वैकल्पिक सड़क (डायवर्सन) और पुलिया पहली ही बरसात के पानी में बह गया। मामला देव प्रखंड के अम्बा-देव रोड में चट्टी बाजार के पास की है। सुबह में चट्टी बाजार और आसपास के लोग जब अपने घर से निकले तो देखा कि निर्माणाधीन पुल के पास बना वैकल्पिक मार्ग (डायवर्सन) के साथ उसके नीचे दिया गई पुलिया पानी के तेज बहाव में बह गई है।
विज्ञापन
सरकारी पैसों का बंदरबाट हो रहा है
जिला परिषद गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा काम में लापरवाही बरती जा रही है। सरकारी पैसों का बंदरबाट हो रहा है। कार्य की गुणवत्ता खराब होने के कारण ही डायवर्सन और पुलिया बही है। इसके लिए ठेकेदार पर कार्रवाई होनी चाहिए। वही समाजसेवी संजीव कुशवाहा ने कहा कि अम्बा से देव और बालूगंज के तरफ के सैंकड़ो गांव के लोगों के देव आने जाने के लिए यही एकमात्र सड़क है, जो पहली बारिश में ही बह गया है। अब लोगों को बरसात के इस मौसम में आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन