फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Akasha Airlines flights will start operating from Delhi to Darbhanga route from April 4, ticket booking

Darbhanga News: दिल्ली से दरभंगा रूट में चार अप्रैल से इस एयरलाइंस की फ्लाइट भरेगी उड़ान, आज से बुक करें टिकट

Sat, 22 Feb 2025 02:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Feb 2025 02:33 PM IST
सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि नए एयरलाइंस की सेवा शुरू होने से अब दिल्ली जाना और भी आसान हो जाएगा। अब दिल्ली जाने के लिए एक और फ्लाइट का विकल्प होगा। पर्व-त्योहारों में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Bihar: Akasha Airlines flights will start operating from Delhi to Darbhanga route from April 4, ticket booking
दरभंगा एयरपोर्ट पर अब तक इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम स्थापित नहीं हो पाया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा एयरपोर्ट से इंडिगो स्पाइसजेट के बाद अब अकाशा एयरलाइंस भी उड़ान भरने जा रही है। इसके लिए एयरलाइंस कम्पनी ने दिल्ली से दरभंगा रूट की टिकट बुकिंग भी चालू कर दिया है। इसकी पहली उड़ान चार अपैल से शुरू होने जा रही है। पहली उड़ान दिल्ली एयरपोर्ट से 9.00 होगी जबकि यह विमान दरभंगा एयरपोर्ट पर 10.55 AM पर लैंड करेगी।

विज्ञापन


इसकी जानकारी लोगों को अकाशा एयरलाइंस की साइट मिलने पर लोगों में खुशी का माहौल है। अभी फिलहाल अकाशा ने सिर्फ दरभंगा दिल्ली रूट पर ही टिकट बुकिंग की शुरुआत की है। जिसमे टाइमिंग स्लॉट मिलने की भी जानकरी दी है। इसके हिसाब से पहली उड़ान चार अप्रैल को दिल्ली से नौ बजे होगी जो दरभंगा 10.55 बजे लैंड करेगी।
विज्ञापन


अब दिल्ली जाना और भी आसान हो जाएगा
वहीं दरभंगा एयरपोर्ट से 11.30 में टेकऑफ करके 1.25 बजे दिल्ली में लैंड करेगी। अकाशा के चालू हो जाने से अब दरभंगा से दिल्ली रूट पर कुल मिलाकर स्पाइसजेट, इंडिगो सहित अकाशा मिलाकर 14 फ्लाइट हो जाने से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि आकाशा एयरलाइंस की सेवा शुरू होने से अब दिल्ली जाना और भी आसान हो जाएगा। अब दिल्ली जाने के लिए एक और फ्लाइट का विकल्प होगा। पर्व-त्योहारों में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed