फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: After the murder of the Inspector in Begusarai, criminals shot the watchman in Madhepura, looting.

Bihar: बेगूसराय में दारोगा के मर्डर के बाद अब यहां अपराधियों ने चौकीदार को मारी गोली, बाइक भी लूटकर भागे

Wed, 20 Dec 2023 12:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Dec 2023 12:26 PM IST
सार

अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर चौकीदार को गोली मार दी। इसके बाद चौकीदार की बाइक लूटकर अपराधी फरार हो गए। 

विज्ञापन
Bihar: After the murder of the Inspector in Begusarai, criminals shot the watchman in Madhepura, looting.
घायल चौकीदार की गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा के सकरपुरा में हुए ट्रिपल मर्डर का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था। इधर, अपराधियों ने मुरलीगंज में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को गोली मारकर मधेपुरा पुलिस को खुली चुनोती दे दी है। मंगलवार की रात मुरलीगंज थाना में तैनात चौकीदार जुबेर खान की ड्यूटी बेंगा पुल के समीप हाट बाजार पर लगाई गई थी। बुधवार तड़के तीन बजे के आसपास बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर चौकीदार की बाइक लूटने का प्रयास किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने चौकीदार को गोली मार दी। और बाइक लूटकर फरार गए। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे अन्य चौकीदार ने उन्हें मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार जुबेर खान के पैर में गोली लगी
घायल चौकीदार जुबेर खान के पैर में गोली लगी है लेकिन वह खतरे से बाहर हैं,फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद अन्य चौकीदारों में अपने पदाधिकारी के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला। चौकीदारों ने कहा कि जिस तरह से चौकीदार को गोली मारी गई और वह घायल हुआ लेकिन सुबह आठ बजे तक कोई भी पदाधिकारी जांच-पड़ताल करने नहीं पहुंचे। यहां तक की मुरलीगंज थाना में ओडी ड्यूटी पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी भी घायल चौकीदार को देखने तक नहीं गए। इधर, चौकीदार के परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed