फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : After tension of transfer 1994 batch Inspector shashi shekhar died in Valmikinagar police station

Inspector died in Bihar : थानाध्यक्ष से मद्य निषेध प्रभारी बने शशि; तीसरे दिन थाने के बाहर ही लहूलुहान मिले

Sat, 25 Mar 2023 11:10 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 25 Mar 2023 11:10 AM IST
सार

Inspector died in front of Police Station : थानाध्यक्ष पद से तबादले के बाद तनाव में रह रहे शशि शेखर उसी थाने के बाहर लहूलुहान मिले, जहां वह तीन दिन पहले तक थानाध्यक्ष थे। तीन दिन पहले वाल्मीकिनगर थाना से मद्य निषेध प्रभारी बने थे।

विज्ञापन
Bihar : After tension of transfer 1994 batch Inspector shashi shekhar died in Valmikinagar police station
थाने में पोस्टिंग बदली गई तो उसी कैंपस में गई जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थानाध्यक्ष से मद्य निषेध प्रभारी बनाए गए 1994 बैच के पुलिस इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान की मौत से बिहार पुलिस महकमा हिल गया है। थानाध्यक्ष पद से तबादले के बाद तनाव में रह रहे शशि शेखर उसी थाने के बाहर लहूलुहान मिले, जहां वह तीन दिन पहले तक थानाध्यक्ष थे। तीन दिन पहले वाल्मीकिनगर थाना से मद्य निषेध प्रभारी के रूप में योगदान देने के बाद अपनी पूर्व की पोस्टिंग से संबंधित अंतिम प्रक्रिया के लिए पहुंचे शशि शेखर की छत से गिरकर मौत बताई जा रही है, जबकि यह भी बात है कि वह जान देने के लिए ही कूदे।

विज्ञापन


पुलिसकर्मी लेकर पहुंचे अस्पताल, मगर...
घटनास्थल पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिले में है। इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित वाल्मिकी नगर थाना कैंपस की छत से गिरने पर पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हुई है। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया, लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने इंस्पेक्टर शशि शेखर (55) को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


एसपी ने कहा- छत पर टहलने के दौरान फिसले
बगहा पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर शशि शेखर शनिवार सुबह छत पर टहल रहे थे, इसी दौरान पैर फिसल गया। छत पर से गिरने के कारण उनकी मौत हुई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों की घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले यहीं से हुआ था तबादला
इंस्पेक्टर शशि शेखर वाल्मीकि नगर थाने के ही थानाध्यक्ष थे। तीन दिन पहले उनका थानाध्यक्ष पद से तबादला हुआ था। उन्हें अब मद्य निषेध विभाग का इंस्पेक्टर बनाया गया था। शुक्रवार को वह इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित वाल्मीकि नगर थाने में चार्ज देने गए हुए थे। शनिवार सुबह छत से गिरने पर उनकी मौत हो गई। ट्रांसफर से तनाव की बात सामने आ रही है, लेकिन इसपर परिवार की प्रतिक्रिया आनी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed