फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Elder brother shot brother accused of killing nephew in Bhojpur

Bihar : भोजपुर में भतीजे की हत्या के आरोपी भाई को बड़े भाई ने मारी गोली

Sat, 13 May 2023 10:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 13 May 2023 10:12 PM IST
सार

भोजपुर में बड़े भाई ने अपने खुद के छोटे भाई को गोली मार दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया गांव का है। घायल व्यक्ति दरोगा पासवान का पुत्र दुर्योधन पासवान उर्फ जटूली पासवान है जिस पर अपने ही भतीजे की हत्या का आरोप है।

विज्ञापन
Bihar: Elder brother shot brother accused of killing nephew in Bhojpur
घायल का इलाज करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर में बड़े भाई ने अपने खुद के छोटे भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। गोली चलते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। आननफानन में लोग उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया गांव का है। घायल व्यक्ति दरोगा पासवान का पुत्र दुर्योधन पासवान उर्फ जटूली पासवान (50) है। इस पर अपने ही भतीजे की हत्या का आरोप है, जो पिछले पांच महीने पहले ही उस मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था।

विज्ञापन


भाई और भतीजा ने किया था हमला 
घटना के संबंध में इलाजरत दुर्योधन पासवान ने बताया कि आज शाम में वह शौच के लिए गांव के बधार में गया हुआ था। इसी बीच उसके भाई राधेश्याम पासवान और उसके बेटे ने उसपर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। इ दौरान उनलोगों ने दुर्योधन पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी किए जिसमें वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन


भतीजा के हत्या का है आरोप
घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि दो भाइयों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। दोनों के बीच पूर्व से रंजिश है। घायल दुर्योधन पर अपने ही भतीजे राजकुमार पासवान की हत्या का आरोप है जिसमें वह तकरीबन 6 महीना पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले बार भी हुई थी मारपीट और गोलीबारी
थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि कुछ महीने पूर्व भी इन लोगों की आपस में मारपीट हुई थी जिसकी गवाही एक दिन पहले हुई थी। इसी विवाद को लेकर आज शनिवार को दोनों भाइयों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें दुर्योधन पासवान घायल हो गया हैं। फिलहाल घायल का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले की छानबीन में कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed