{"_id":"66aef5994d2389ded60fd7e5","slug":"bihar-accident-on-patna-bakhtiyarpur-highway-four-policemen-injured-scorpio-loaded-with-kanwariyas-collided-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: पटना-बख्तियारपुर हाईवे पर हादसा, चार पुलिसकर्मी घायल; कांवरियों से भड़ी स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: पटना-बख्तियारपुर हाईवे पर हादसा, चार पुलिसकर्मी घायल; कांवरियों से भड़ी स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
Sun, 04 Aug 2024 08:59 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 04 Aug 2024 08:59 AM IST
सार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के आगे का भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बख्तियारपुर थाना प्रभारी ने बताया कि स्कॉर्पियो पर सवार सभी कांवरिया वहां से फरार हो गए। सभी की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर रविवार को पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बख्तियारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां से इन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बख्तियारपुर थाना प्रभारी ने बताया कि स्कॉर्पियो पर सवार सभी कांवरिया वहां से फरार हो गए। सभी की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
दोनों गाड़ियों के बीच सामने से भीषण टक्कर हो गई
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी में कांवरिया सवार थे, जो देवघर से पूजा करके वापस लौट रहे थे। स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से पूर्व की तरफ से आ रही थी, वहीं दूसरी तरफ बख्तियारपुर थाने की पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पश्चिम से पूर्व की तरफ जा रही थी। धोबा पुल फोर लेन के नजदीक पहुंचते ही दोनों गाड़ियों के बीच सामने से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियां सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के आगे का भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पेट्रोलिंग पार्टी के पदाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मी सवार थे
बताया जा रहा है कि पुलिस जिप्सी में पेट्रोलिंग पार्टी के एक पदाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों में एएसआई शंकर पासवान (45 वर्ष), आरक्षी गोपाल प्रसाद (59 वर्ष), संजय कुमार (45 वर्ष) और महेंद्र पासवान (52 वर्ष) शामिल हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बख्तियारपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल आरक्षण को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन