{"_id":"642d0674ef01e1e6960abff4","slug":"bihar-accident-in-muzaffarpur-3-youths-died-were-coming-from-chhapra-on-a-bike-a-speeding-vehicle-ran-over-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : मुजफ्फरपुर में हादसा, 3 युवक की मौत; छपरा से बाइक पर बैठ आ रहे थे तीनों, हाईवे पर हुआ ऐसा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : मुजफ्फरपुर में हादसा, 3 युवक की मौत; छपरा से बाइक पर बैठ आ रहे थे तीनों, हाईवे पर हुआ ऐसा...
Wed, 05 Apr 2023 10:56 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:56 AM IST
सार
मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। इसमें तीनों की मौत हो गई। मामला जिले कर्जा थाना क्षेत्र इलाके की है। तीनों युवक छपरा के नगर थाना क्षेत्र के नेहरु चौक के रहने वाले थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। इसमें तीनों की मौत हो गई। मामला जिले कर्जा थाना क्षेत्र इलाके की है। तीनों युवक छपरा के नगर थाना क्षेत्र के नेहरु चौक के रहने वाले थे। तीनों छपरा से मुजफ्फरपुर की ओर आ रहे। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे के एक लेन पर आवागमन बाधित था।
विज्ञापन
इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। वहीं स्थानीय लोग पुलिस से वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर लगे। उनका कहना है कि हाईवे पर रात में बस और ट्रक ड्राइवर काफी तेज गति से गाड़ी चलाते हैं। इसपर लगाम लगनी चाहिए। प्रशासन इस इलाके में स्पीड लिमिट तय करे, इससे लगातार हो रहे हादसों पर लगाम लग सकता है।
विज्ञापन
तीनों युवक की उम्र करीब 25-30 वर्ष के बीच
मामले में करजा थानेदार राजेश कुमार राकेश ने बताया कि देर रात सड़क दुर्घटना हुई थी। इसमें दो युवक की मौत हो गई थी। वहीं, एक अन्य युवक ने अस्पताल में दम तोड दिया। इनके पास से किसी भी तरह का पहचान पत्र बरामद नहीं हो सका है। तीनों छपरा के रहने वाले थे। तीनों युवक करीब 25-30 वर्ष के थे। पहचान के लिए छपरा पुलिस की मदद ली जा रही है। बाइक के नंबर प्लेट के जरिए भी तीनों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं लोगों की शिकायत पर वाहन चालक की तलाश में छापेमारी की जार ही है। हाईवे पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन