फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Accident in Muzaffarpur, 2 including girl student died, condition of one is critical

Bihar : मुजफ्फरपुर में हादसा, छात्रा समेत 2 की मौत, एक की हालत गंभीर; बनारस जा रहे थे तीनों, हाईवे पर हुआ ऐसा

Sun, 16 Apr 2023 11:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 16 Apr 2023 11:00 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में छात्रा (बैंकिंग की तैयारी करती थी) समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रविवार सुबह को कुढ़नी थाना के फकुली ओपी में हुई।

विज्ञापन
Bihar: Accident in Muzaffarpur, 2 including girl student died, condition of one is critical
हादसे के बाद सफारी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में छात्रा (बैंकिंग की तैयारी करती थी) समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रविवार सुबह को कुढ़नी थाना के फकुली ओपी में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी बनारस जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद राहगीरों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी फाकुली पुलिस को दी।

विज्ञापन


इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। गैस कटर से कार के दरवाजे को काटकर दो शव निकाले गए। जबकि, घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। साथ, ही घटना का कारण पता लगाने में जुट गई है। मारने वालों में स्टेशनरी दुकानदार विक्रम कुमार (35) और हिमांशी राजपाल (25) के रूप में हुई है। घायल महिला की पहचान विक्रम की पत्नी पूनम कुमारी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


हिमांशी बैंकिंग की तैयारी करती थी
परिजनों ने बताया कि हिमांशी बैंकिंग की तैयारी करती थी। पूनम की दोस्त थी। पूनम पति के साथ बनारस जा रही थी। हिमांशी भी साथ जा रही थी। तीनों सफारी कार से मिठनपुरा से निकले थे। इसी दौरान फकुली के हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि दो की मौके पर ही मौत हो गई। पूनम की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज वाहन वाहन को हादसे से बचाने के क्रम में दुर्घटना हुई। लोगो का कहना है हादसे बाद तेज धमाकेदार आवाज हुई। जब राहगीर मौके पर पहुंचे तो गाड़ी के अंदर तीन लोग फंसे थे। खून से लथपथ हालत में थे। पुलिस ने गैस कटर से गाड़ी कटवाई। इसके बाद तीनों को बाहर निकाला। लेकिन, दो की पहले ही मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed