Bihar : बेगूसराय में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े युवक को किया गोली से छलनी
बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा की है। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। साथ ही तीन प्लेट और कुछ लिट्टी भी देखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा की है। मृतक की पहचान बैजनाथ महतो के पुत्र अमित कुमार का पुत्र अमित कुमार उर्फ़ छोटू कुमारके रूप में की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। साथ ही तीन प्लेट और कुछ लिट्टी भी देखा गया है।
लीची बागीचे में चल रहा था पार्टी
परिजनों का कहना है कि अमित कुमार घर से किसी काम के लिए निकला था। पता चला कि किसी ने लीची बागान में अमित कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि घटनास्थल पर कुछ लिट्टी बिखरे पड़े थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर बिखरे लिट्टी को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां खाने पीने का कार्यक्रम चल रहा होगा। इसी क्रम में विवाद होने पर अमित को बदमाशों ने गोली मार दी। हालांकि परिजनों का कहना है कि अमित कुमार इंटर का छात्र था। इसे किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
मृतक का रहा है अपराधिक इतिहास
घटना के संबंध में बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार का कहना है कि मृतक छोटू का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह आर्म्स एक्ट के मामले में कई बार जेल भी जा चुका था। मटिहानी थाना में अमित कुमार के खिलाफ कांड संख्या 132/22 के तहत धारा 120 बी/504/506 एवम 27 आर्म्स एक्ट मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस उसके अन्य कारनामों का डिटेल्स खंगालते हुए अपराधियो की पहचान करने में जुट गई है।
जांच में जुटी पुलिस
मटिहानी थानाध्यक्ष का कहना है कि घटनास्थल से खाने पीने का चीज बरामद हुआ है। हत्या के पीछे कौन है और हत्या किस कारण की गई है, फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में यह हत्या की गई है।