{"_id":"6436cc3f3f66c7553b081d79","slug":"bihar-a-young-man-was-shot-dead-in-nalanda-was-taken-away-from-home-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा में युवक को गोली से भूना, घर से बुलाकर ले गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा में युवक को गोली से भूना, घर से बुलाकर ले गया था
Wed, 12 Apr 2023 08:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नालंदा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 12 Apr 2023 08:50 PM IST
सार
नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक गोलियों से छलनी कर दिया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव के समीप की है। मृतक की पहचान मनीचक गांव निवासी चंद्रदेव पासवान के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना पासवान के रूप में की गई है।
विज्ञापन
हत्या के बाद उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक गोलियों से छलनी कर दिया। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव के समीप की है। घटना बुधवार की देर शाम की है। अपराधियों ने युवक को लगभग आधा दर्जन गोलियां मारी है। मृतक की पहचान मनीचक गांव निवासी चंद्रदेव पासवान के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना पासवान के रूप में की गई है।
घर से बुलाकर ले गया था
घटना के संबंध में परिजनों का आरोप है कि बदमाश उसे घर से बुलाकर ले गए और गोली मार दी। हालांकि, हत्या का क्या कारण है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों का कहना है कि बुधवार की शाम उसे कोई घर से बुलाकर ले गया और देर शाम में सूचना मिली कि वह शेखोपुर गांव के पास खंधे में पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही सदर अस्पताल में परिजनों की दहाड़ गूंजने लगी। उसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में छह गोलियां मारी गई है।