फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : a young man shot a married woman, after shot himself in Muzaffarpur.bihar police

Bihar News : एक्स गर्लफ्रेंड बन गई मामी; घर में पहुंचकर उसके हाथों से बना खाना खाया, फिर कर दिया बड़ा कांड

Fri, 04 Aug 2023 08:53 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 04 Aug 2023 08:53 AM IST
सार

Bihar Police : युवक ने एक महिला पर फायरिंग करने के बाद खुद को गोली मार ली। दोनों को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों पूर्व परिचित बता रही, जबकि कहानी यह है कि एक्स गर्लफ्रेंड के मामी बनने पर उसने अपना गुस्सा उतारा है। 

विज्ञापन
Bihar : a young man shot a married woman, after shot himself in Muzaffarpur.bihar police
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक सनकी आशिक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने में गोली दाग दी। इसके बाद खुद के सीने में ही गोली मार ली। दोनो रिश्ते में मामी-भांजा लगते हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मामला मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ का है। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन करते हुए लोगों से पूछताछ के बाद कहा कि दोनों पूर्व परिचित हैं। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 1 अगस्त को गर्लफ्रेंड डे के दिन से वह मिलने का प्रयास कर रहा था, लेकिन 03 अगस्त को मुलाकात के बाद यह कांड कर बैठा।

विज्ञापन


विवाह पूर्व के प्रेम प्रसंग को पीछे छोड़ने की सजा
महिला के दो बच्चे हैं। महिला की शादी कुछ साल पहले हुई थी। शादी से पहले आरोपी युवक उससे प्रेम करता था। इसी बीच कथित प्रेमिका की शादी रोहुआ निवासी से हो गई। जिससे शादी हुई, वह आरोपी युवक का रिश्ते में मामा लगता है। गुरुवार को वह दरभंगा से मुजफ्फरपुर आया और उसी मामा के यहां रुककर खाना खाया। इसके बाद उसने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड, यानी मामी को गोली मार दी। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद से इलाके से हड़कंप मचा है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि गोली मारने वाला युवक पूर्व प्रेमिका से मिलने आया था, लेकिन किसी बात पर उसने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


ससुराल में जाकर मारी गोली 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि गोली मारने वाला शख्स दरभंगा जिला के लहेरियासराय का रहने वाला है। मुजफ्फरपुर में महिला की ससुराल है। उसकी गर्लफ्रेंड की जब यहां शादी हो गई तो रिश्ते के मामा के यहां उसका आना-जाना ज्यादा हो गया। महिला अपने परिवार और गृहस्थी में लीन हो गयी थी। इस वजह से महिला उससे छिटकती थी। इसी वजह से गुस्से में उसने यह फायरिंग की। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग उधर दौड़े तो लोगों ने देखा कि दोनों खून से लथपथ जमीन पर गिरे हुए हैं। आननफानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में दोनों भाग चुके हैं एक साथ 
स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब छह महीने पहले वह एक्स गर्लफ्रेंड के साथ भाग भी चुका है। दो बच्चों की मां पुराने प्रेमी के साथ भागी थी तो परिजनों और पुलिस की मदद से किसी तरह महिला को बरामद कर लिया गया था। परिवार वालों के समझाने पर महिला उससे परहेज करने लगी और दोनों का मिलना लगभग बंद हो गया। इसी बात की खुन्नस में उसने महिला को गोली मार दी। घटना के संबंध में मुसहरी थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed