फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: A woman was killed and thrown on the road in Siwan; See photo to identify

Bihar : सीवान में महिला को मारकर सड़क पर फेंक गए; पहचान हो सके इसलिए फोटो देखिए

Sat, 11 Mar 2023 10:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 Mar 2023 10:33 AM IST
सार

Bihar: सीवान में शुक्रवार सुबह महिला की लाश मिली है। प्रतीत हो रहा है कि किसने उसकी हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंक दिया है। महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Bihar: A woman was killed and thrown on the road in Siwan; See photo to identify
सड़क किनारे पड़ी महिला की लाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में शुक्रवार सुबह महिला की लाश मिली है। प्रतीत हो रहा है कि किसने उसकी हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंक दिया है। महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला ने डीप स्काई ब्लू कुर्ती और लाल-पीली और मटमैलीधारियों वाली सलवार पहल रखे थे। बाएं हाथ में एक चुड़ी और बाएं पैर में पायल है। लाश के पास गहरे रंग की चुन्नी है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।आप इस तस्वीर के जरिए महिला की पहचान कर सकते हैं। महिला की उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है। 

विज्ञापन


घटना महादेवा ओपी थाना क्षेत्र स्थित हकाम हाइवे की है। शुक्रवार सुबह राहगीर ने महिला की लाश देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला की लाश की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है। इलाके के अन्य थानों को भी सूचना दे दी गई है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन


8 घंटें बाद हुई शव की पहचान 
करीब 8 घंटें बाद शव की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के बढौलीया गांव निवासी प्रदीप भगत की पत्नी कांति देवी के रूप में की गई। कांती देवी सीवान अस्पताल रोड स्थित रिंकू कुमार के यहां किराए के मकान में रहती थी। वह डॉ गोरख प्रसाद के पास नर्स की नौकरी करती थी। कांति देवी दो बच्चों प्रियस कुमार(12) और जीतू कुमार(7) की मां थी। कांति देवी के पति विदेश में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम में कॉल आने के बाद निकली थी घर से 
घटना के संबंध में मृतका की देवरानी मंजू देवी ने बताया कि कांति देवी को शुक्रवार की शाम  करीब 6:30 बजे किसी ने कॉल कर के बुलाया। कॉल आते ही वह घर से निकल गई, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। घर के लोगों ने कांति देवी को कॉल किया तो मोबाइल बंद मिलने लगा। अगले दिन सुबह में उसका शव सरसों के खेत से बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या अन्यत्र कर खेत में फेंक दिया गया है।

क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में महादेवा ओपी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पांडे का कहना है कि अज्ञात महिला की शिनाख्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed