फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: A matriculation student who was going to study coaching in Siwan was crushed by a truck, torched on the

Bihar: सीवान में कोचिंग पढ़ने जा रही मैट्रिक की छात्रा को ट्रक ने कुचला, हाईवे पर ट्रक को फूंका

Sun, 05 Feb 2023 09:35 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 05 Feb 2023 09:35 AM IST
सार

सीवान में ट्रक की चपेट में आने से एक मैट्रिक की परीक्षार्थी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के ओरमा हाईवे पर की है।आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा कर जमकर बवाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar: A matriculation student who was going to study coaching in Siwan was crushed by a truck, torched on the
सीवान में कोचिंग पढ़ने जा रही मैट्रिक की छात्रा को ट्रक ने कुचला, हाईवे पर ट्रक को फूंका - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

सीवान में ट्रक की चपेट में आने से एक मैट्रिक परीक्षार्थी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के ओरमा हाईवे पर की है।आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दिया। फिलहाल आक्रोशित लोग हाईवे पर जमकर बवाल कर रहे हैं। मृतका ओरमा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री हैप्पी कुमारी(15) है। परिजनों ने बताया कि हैप्पी इसी साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी। परीक्षा की तैयारी को लेकर वह महादेवा VMHE हाई स्कूल के पास प्रताप सर के कोचिंग में साइकिल से पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को लेकर परिजन ओरमा हाईवे पर रख कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच लोगों ने ट्रक में आग लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन पुलिस के वहां पहुंचते ही लोगों ने पुलिस को वहां से भाग दिया। इस बीच घटनास्थल पर पुलिस और पब्लिक के बीच नोक-झोंक भी हुई। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बहुत देर बाद पुलिस पहुंची है। फिलहाल उग्र हुए स्थानीय लोगों को पुलिस समझाने में लगी हुई है। घटनास्थल पर मौजूद मुफ्फसिल थांनाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। नोंक झोंक के संबंध में उन्होंने बताया कि पुलिस से हल्की नोक-झोंक होती रहती है, हमलोग घटनास्थल पर मौजूद हैं ,सब कुछ सामान्य कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी कानूनसम्मत कार्रवाई है वह की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed