फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 6,837 newly appointed junior engineers and instructors received appointment letters, CM Nitish Kumar

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार बोले- बिहार में बड़े पैमाने पर बहाली होगी; आज 6837 को दिया गया नियुक्त पत्र

Tue, 04 Feb 2025 02:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 04 Feb 2025 02:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पुनः हम बिहार के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और वहां की समस्याओं और जरूरतों से अवगत हो रहे हैं। हमलोगों को जिन समस्याओं या जरूरतों की जानकारी मिल रही है उनका यथाशीघ्र निराकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar: 6,837 newly appointed junior engineers and instructors received appointment letters, CM Nitish Kumar
सीएम नीतीश कुमार ने बांटा नियुक्ति पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6,837 नवनियुक्त कनीय अभियंताओं और अनुदेशकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में आयोजित इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रुप से नवनियुक्त 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के माध्यम से आज विभिन्न विभागों के अंतर्गत नवनियुक्त 6,341 कनीय अभियंताओं एवं श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत 496 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

विज्ञापन


केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनः हम बिहार के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और वहां की समस्याओं और जरूरतों से अवगत हो रहे हैं। हमलोगों को जिन समस्याओं या जरूरतों की जानकारी मिल रही है उनका यथाशीघ्र निराकरण किया जाएगा। बड़े पैमाने पर बहाली भी की जाएगी। इसके लिए विभागों में रिक्त पड़े पदों को चिन्हित किया जा रहा है। वर्ष 2005 के पहले बिहार की स्थिति काफी दयनीय थी जिससे आप सभी भंलीभांति अवगत हैं। हमलोग प्रारंभ से ही बिहार को आगे बढ़ाने में लगे लग हुए हुए हैं। केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। मैं आप सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों से यही अपेक्षा करूंगा कि आप अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करेंगे। मैं एक बार फिर से आप सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन


जानिए, किस विभाग कितनों को मिला नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा चयनित 6,837 नवनियुक्त कनीय अभियंताओं एवं अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। नवनियुक्त 6,341 कनीय अभियंताओं में जल संसाधन विभाग के द्वारा नवचयनित 2,338 अभ्यर्थियों, योजना एवं विकास विभाग अंतर्गत नवचयनित 1273 अभ्यर्थियों, ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत नवचयनित 759 अभ्यर्थियों, पथ निर्माण विभाग के द्वारा नवचयनित 530 अभ्यर्थियों लघु जल संसाधन विभाग अंतर्गत नवचयनित 484 अभ्यर्थियों, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अंतर्गत नवचयनित 478 अभ्यर्थियों, भवन निर्माण विभाग अंतर्गत नवचयनित 430 अभ्यर्थियों तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से नवचयनित 49 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। मैं उन सभी विभागों को धन्यवाद देता हूं, जिनके द्वारा आप सभी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।  नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने स्वागत संबोधन किया जबकि श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed