{"_id":"670d0d30ac677c03dd08c3f1","slug":"bihar-5-youths-had-gone-to-immerse-the-idol-in-gopalganj-drowned-in-the-river-one-lost-his-life-four-divers-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : मूर्ति विसर्जन करने गए पांच युवक नदी में डूबे; एक की जान गई, चार को गोताखोरों ने बचा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : मूर्ति विसर्जन करने गए पांच युवक नदी में डूबे; एक की जान गई, चार को गोताखोरों ने बचा लिया
Mon, 14 Oct 2024 05:53 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:53 PM IST
सार
पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण पांच युवक उसमें डूबने लगे। आसपास के ग्रामीणों ने चार को तो निकाल लिया। लेकिन पांचवां उसी में डूबा रह गया। लगभग 45 मिनट के बाद उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महरादेऊर में स्थित सोनानदी में विसर्जन करने गए पांच युवक डूब गए। जिसमें से स्थानीय लोगों ने चार को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक युवक की डूबने से की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। आनन फानन में ग्रामीण उसे लेकर भोरे के एक निजी क्लीनिक पर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में भोरे थानध्यक्ष, बीडीओ और सीओ भी पहुंच गए। लेकिन परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा था
बताया जाता है कि जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महरादेऊर बाजार में दुर्गा पूजा किया गया था। सोमवार को प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था। पुलिस की सुरक्षा के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा था। महरादेउर से होकर गुजरने वाली सोना नदी में प्रतिमा विसर्जन के लिए कुछ युवक उतरे थे। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण पांच युवक उसमें डूबने लगे। आसपास के ग्रामीणों ने चार को तो निकाल लिया। लेकिन पांचवां उसी में डूबा रह गया। लगभग 45 मिनट के बाद उसे बाहर निकाला गया, जिसे ग्रामीण भोरे के एक निजी क्लीनिक पर लेकर गए। यहां से अस्पताल में भेज दिया गया। लेकिन परिजन मृत युवक को लेकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया
मृत युवक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के डूमर नरेंद्र गांव के रविंद्र भगत के 22 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसएचओ संदीप कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह और सीओ अनुभव राय, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र मांझी, पूर्व मुखिया बहादुर गोंड डूमर नरेंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।
विज्ञापन