फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 30-year-old married woman dies, husband and step-sons in the army are facing murder charges

Bihar : 30 साल की विवाहिता की मौत, आर्मी में रहे पति और सौतेले बेटों पर लग रहा हत्या का आरोप

Tue, 07 Mar 2023 02:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 07 Mar 2023 02:42 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम मोहल्ले में 30 वर्षीय महिला अनु कुमारी की मौत हो गई। परिजन सौतेले बेटों पर जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Bihar: 30-year-old married woman dies, husband and step-sons in the army are facing murder charges
अनु कुमारी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम मोहल्ले में 30 वर्षीय महिला अनु कुमारी की मौत हो गई। परिजन सौतेले बेटों पर जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। मृतका की मां का आरोप है कि उसके पति के कहने पर सौतेले बेटों ने जहर खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृत महिला की पहचान शिवहर के सुधीर सिंह की 30 वर्षीय पत्नी अनु कुमारी थी। सुधीर आर्मी से रिटायर्ड हैं। फिलहाल वह शिवहर में डायल 112 पर कार्यरत है। मामले में ब्रह्मपुरा पुलिस ने फर्द बयान दर्ज किया है। पुलिस कहना है कि दोनों बेटों और पति पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बयान अहियापुर थाने भेजा जाएगा। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 
विज्ञापन

 

Bihar: 30-year-old married woman dies, husband and step-sons in the army are facing murder charges
विवाहिता के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार। - फोटो : अमर उजाला
मरने से पहले खिलाई थी दोनो बेटो को मुर्गा चावल
मां रीता देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि दामाद की पहली पत्नी की मौत हो गई है। उसे भी जहर देकर मार दिया था। 5 साल पहले अनु से दूसरी शादी हुई थी। इसमें 3 लाख के गहने और फर्नीचर दिए थे। इसके बावजूद बेटी को प्रताड़ित करता था। पहली पत्नी से दो बेटे हैं। सोमवार की रात में अनु ने उसके दोनों बेटी को मुर्गा-चावल बनाकर खिलाया। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने कॉल कर कहा कि अनु बेहोश गई है। उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। आप लोग भी अस्पताल पहुंचे। इधर, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रीता देवी ने कहा कि अनु के पति के कहने पर दोनो सौतेले बेटों ने उसके खाने में जहर मिला दिया। इससे पहले भी उन्होंने अहियापुर थाने में पति के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed