{"_id":"66f8df7554f0e9d30001d41a","slug":"bihar-3-passengers-from-up-killed-11-injured-in-road-accident-in-kaimur-everyone-was-returning-pind-daan-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Today : यूपी की बस बिहार में ट्रक से टकराई, तीन की मौत, 11 घायल; गया आए यात्री विंध्याचल जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Today : यूपी की बस बिहार में ट्रक से टकराई, तीन की मौत, 11 घायल; गया आए यात्री विंध्याचल जा रहे थे
Sun, 29 Sep 2024 10:32 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:32 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से 14 लोग पिंडदान करने गया पहुंचे थे। पिंडदान कर वापस लौटने के दौरान उनकी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बस खड़े ट्रक से टकरा गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैमूर में भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के बरहूली गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से 14 लोग पिंडदान करने गया पहुंचे थे। पिंडदान कर वापस लौटने के दौरान उनकी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
सभी घायल को उपचार के लिए स्थानीय पुलिस और एनएचएआई द्वारा अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। इसमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में बस का खलासी, पंडा और एक यात्री शामिल हैं। सभी लोग बस में सवार होकर गया से पिंडदान कर वापस उत्तर प्रदेश के विध्यांचल जा रहे थे। बस सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
बस सामने खड़े ट्रक में टकरा गई
जानकारी देते हुए एनएचएआई की मेडिकल टीम देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि तरफ से आ रही तीर्थ यात्रियों की बस सामने खड़े ट्रक में टकरा गई है। चालक में नींद में होने के कारण हादसा होना प्रतीत हो रहा है। तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है और 11 लोगों को अब तक हम लोगों के एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया जा सका है।
विज्ञापन
खड़े ट्रक में यात्री बस ने टक्कर मारी
जानकारी देते हुए घायल माताफेर तिवारी, राजरानी पाल और बस मालिक वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि हम लोग गया में पिंडदान कर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे थे। तभी ट्रक से हम लोगों के बस की टक्कर हो गई है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। मोहनिया थाने की पुलिस शिवजी सिंह ने बताया कि खड़े ट्रक में यात्री बस ने टक्कर मारी है। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया दिया गया है।