फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 3 friends going to school in Nalanda went missing, family members said - fear of untoward incident

Bihar News: स्कूल जा रहे तीन दोस्त अचानक हुए गायब, परिजन बोले- अनहोनी की आशंका सता रही

Wed, 15 Jan 2025 11:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 15 Jan 2025 11:42 AM IST
सार

दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि परिजनों के डांट फटकार से आहत होकर बच्चे घर से निकल गए हैं। आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस पूरे मामलें की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar: 3 friends going to school in Nalanda went missing, family members said - fear of untoward incident
तीनों बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नालंदा के बिहारशरीफ से तीन स्कूली छात्र पिछले दो दिन यानी 13 जनवरी से लापता हैं। तीनों अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। लेकिन, स्कूल नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन मिले नहीं। अब परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मघड़ा सराय मोहल्ले का है। लापता बच्चों की पहचान सोहनलाल के पुत्र यशराज, हरवन गुप्ता के पुत्र वरुण कुमार एवं शंभू रजक के पुत्र साहिल कुमार है। यशराज सातवीं, साहिल कुमार पांचवी, जबकि वरुण कुमार नौवीं कक्षा का छात्र है। तीनों की उम्र 12 से 13 वर्ष के बीच है।

विज्ञापन


ई-रिक्शा में बैठकर एनएच 20 पर निकल गए परिजन
इधर, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला कि मुख्य सड़क और गलियों में लगे सीसीटीवी में बच्चों का घर से निकलते और स्कूल जाते हुए फुटेज कैद हुए हैं। इसमें बच्चे दिख रहे हैं कि तीनों एक साथ मोहल्ले की गलियों से निकल रहे। मुख्य सड़क पर आकर एक ई-रिक्शा के पास कुछ देर बातचीत करते हैं। उसके बाद उस पर सवार हो जाते हैं। इसके बाद ई- रिक्शा फोरलेन एनएच-20 की ओर निकल जाता है।  
विज्ञापन


पुलिस बोली- डांट-फटकार से आहत होकर घर से निकले बच्चे
दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि परिजनों के डांट फटकार से आहत होकर बच्चे घर से निकल गए हैं। आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस पूरे मामलें की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर उनकी तलाश एवं पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यशरात की मां बोली- स्कूल जाने के लिए निकला था
इधर, घटना के बाद तीनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यशराज की मां पार्वती कुमारी ने बताया कि घर से पढ़ने के लिए बच्चा स्कूल के लिए निकला था। लेकिन, शाम तक वह घर वापस नहीं लौटे। उसके बाद परिवार और आस-पड़ोस में खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। पड़ोस में पता करने पर यह मालूम हुआ कि मोहल्ले के दो और बच्चे लापता हैं।

ऐसी हरकत भी कभी नहीं की, जिससे लगे कि वह कहीं जाएगा
वहीं साहिल कुमार की मां गुंजन ने बताया कि स्कूल के लिए बच्चा सुबह घर से निकला था। जब छुट्टी होने के बावजूद घर नहीं लौटा तो खोजबीन की जाने लगी। तब पता चला कि वह स्कूल भी नहीं पहुंचा था। हाल के दिनों में किसी प्रकार की ऐसी कोई हरकत भी उसने नहीं की, जिससे लगे कि वह कहीं चल जाएगा या कुछ किसी तरह की कोई योजना बना रहा है। इधर, वरुण कुमार की मां सोनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि वरुण 13 जनवरी को सुबह 9:30 बजे स्कूल बैग लेकर पढ़ाई करने के लिए निकला था। वह स्कूल नहीं पहुंचा। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 


घर से कैश लेकर निकले थे तीनों बच्चे
इधर, लापता बच्चों के दोस्त ने बताया कि तीनों घर से कैश लेकर निकले हैं। यशराज अपनी बहन के मनी बैंक से रुपए लेकर गया है। रकम करीब 25 हजार है। वहीं साहिल और वरुण सात सौ और दो हजार रुपये लेकर घर से निकले हैं। राजकीयकृत मध्य विद्यालय, साठोपुर के वरीय शिक्षक शिवबालक चौहान ने बताया कि यशराज अपने घर पर एक चिट्ठी छोड़ गया था। इसपर लिखा था कि वह घर से जा रहा है क्योंकि उसे उसके पिता बहुत पीटते हैं। उसकी बहन स्कूल आई थी और वह चिट्ठी दिखा रही थी। हालांकि परिजन इन सभी बातों से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed