फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 12 year old girl injured in bomb blast in Bhagalpur, police investigating the case

बिहारः भागलपुर में बम धमाके में 12 साल की बच्ची हुई जख्मी, पुलिस मामले की कर रही जांच

Sat, 29 May 2021 07:00 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 29 May 2021 07:00 AM IST
विज्ञापन
Bihar: 12 year old girl injured in bomb blast in Bhagalpur, police investigating the case
बिहार पुलिस - फोटो : PTI

भागलपुर जिले में लोदीपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर में शुक्रवार को अचानक एक बम धमाका हो गया। इस धमाके में एक 12 साल की बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। जब लोगों ने बच्ची को देखा तो वह खून से लथपथ थी और दर्द से कराह रही थी जिसके बाद तुरंत घायल बच्ची को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची का इलाज चल रहा है। हालंकि यह बम धमाका कैसे हुआ इसका अभी कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन

 

शौच करने के लिए जा रही थी बम फटने से हुई घायल 
घायल बच्ची अशोक मंडल की पुत्री है जिसका का नाम अर्पणा उर्फ मुन्नी कुमारी है। परिजनों का कहना है कि मुन्नी शौच करने गई थी तभी अचानक बम फटने की तेज आवाज हुई।अर्पणा के पिता अशोक मंडल ने बताया कि उनकी किसी भी व्यक्ति के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। यह घटना क्यों और किसने की उन्हें पता नहीं चल पा रहा है। 

विज्ञापन

 

इधर, सदर अस्पताल आने के बाद मुन्नी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्ची को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। बच्ची मुन्नी ने बताया कि वह शौच करने के लिए जा रही थी तभी किसी ने बम फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुआल में छुपाकर रखा गया था बम, मामले की हो रही है जांच

लोदीपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ शाह ने बताया कि पुआल में किसी ने बम छुपाकर रखा था और पुआल हटाने के क्रम में बम फटा है। पुआल में बम किसने और क्यों रखा था इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed