{"_id":"5f8dc4148ebc3e9bf733c153","slug":"biha-election-2020-nitish-kumar-attack-on-tejashwi-yadav-for-issue-of-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कुमार का तेजस्वी पर हमला, कहा-नौकरियों के नाम पर कहीं अपना 'धंधा' न कर लें चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कुमार का तेजस्वी पर हमला, कहा-नौकरियों के नाम पर कहीं अपना 'धंधा' न कर लें चालू
Mon, 19 Oct 2020 10:21 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव(फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद नेता तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियां देने के वादे पर निशाना साधते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग बिना समझे ही नौकरियां देने का वादा कर रहे हैं, लेकिन कहीं ऐसा न हो कि इसके नाम पर ये अपना अलग धंधा ही चालू कर दें।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने गया के शेरघाटी और अतरी, औरंगाबाद के रफीगंज तथा जहानाबाद के घोसी में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए ये बातें कही। कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को कुछ ज्ञान नहीं है और दावा कर रहे हैं कि इतनी नौकरियां देंगे। पैसा कहां से आएगा ? लोगों को सावधान करते हुए उन्होंने कहा और कहीं ऐसा न हो कि नौकरी देने के नाम पर अपना अलग ही काम धंधा चालू कर लें। कहने से कुछ होता है जी, करने का कुछ अनुभव हो, कुछ समझ हो तब ना ।
विज्ञापन
15 साल में जब मौका मिला था तब कितने लोगों को नौकरियां दी थी?
कुमार ने राजद नेता पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि 15 साल में जब मौका मिला था तब कितने लोगों को नौकरियां दी थी ? उन्होंने कहा कि हमने तो छह लाख से अधिक लोगों को नौकरियां दी और काफी संख्या में लोगों को काम का अवसर दिया । बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है।
विज्ञापन
इस खबर को भी पढ़ें- बिहार चुनाव: भाजपा ने जारी की लालू राज की 'डिक्शनरी', क से क्राइम, ख से खतरा, ग से गोली...
लालू प्रसाद ने 15 साल में महिलाओं के लिये क्या किया?
वहीं, लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल में महिलाओं के लिये क्या किया ? पति जेल में गए पत्नी को बैठा दिया लेकिन महिलाओं के लिए क्या किया ? कुमार ने कहा कि हमें मौका मिला तो हमने आरक्षण दिया। महिलाएं जनप्रतिनिधि बनीं।’’
राजद की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में चल रहे अपहरण उद्योग के चलते काफी व्यापारी और डॉक्टर राज्य छोड़ के भाग गए थे। उन्होंने कहा कि हमारे आते ही सब बदल गया, सबके विकास के लिए कार्य किये गए, सबको सुरक्षा मिली।
बिहार में कानून का राज
राजद की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में चल रहे अपहरण उद्योग के चलते काफी व्यापारी और डॉक्टर राज्य छोड़ के भाग गए थे। उन्होंने कहा कि हमारे आते ही सब बदल गया, सबके विकास के लिए कार्य किये गए, सबको सुरक्षा मिली।
राजद की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले न सड़क थी, न बिजली थी, था तो केवल जंगलराज था । उन्होंने कहा कि आज हर घर में बिजली है, हर गांव तक सड़क है और बिहार में कानून का राज है।