फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Big accident in Katihar's Pothia: Brick kiln chimney barrel fell down, 10 injured, many from UP

कटिहार के पोठिया में बड़ा हादसा: ईंट भट्ठा चिमनी का बैरल टूटकर गिरा, 10 घायल, कई उत्तर प्रदेश के

Mon, 12 Dec 2022 07:50 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Mon, 12 Dec 2022 07:50 PM IST
सार

कटिहार में पोठिया ओपी क्षेत्र के छोहार पंचायत स्थित नवनिर्मित ताज ईंट भट्ठा की चिमनी का बैरल टूट कर गिरने से घायल होने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। एक रायबरेली का है। बाकी तीन यूपी के हैं। शेष 6 का राज्य नहीं पता चला है।

विज्ञापन
Big accident in Katihar's Pothia: Brick kiln chimney barrel fell down, 10 injured, many from UP
कटिहार में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार में पोठिया ओपी क्षेत्र के छोहार पंचायत स्थित नवनिर्मित ताज ईंट भट्ठा की चिमनी का बैरल टूट कर गिरने से घायल होने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। गंभीर स्थिति में कुछ लोगों को पूर्णिया के निजी अस्पताल में भेजा गया है। आधा दर्जन लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में चल रहा है। घटना शाम करीब पांच बजे हुई।

विज्ञापन

 

Big accident in Katihar's Pothia: Brick kiln chimney barrel fell down, 10 injured, many from UP
हादसे में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला

एक रायबरेली का, 9 का जिला अभी पता नहीं
पोठिया ओपी अध्यक्ष संजय पांडे घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। घायलों के बारे में और जानकारी का इंतजार हो रहा है। अबतक की जानकारी के अनुसार घायलों में चार की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। इनमें से सिर्फ एक का गृह जनपद पता चला है रायबरेली। बाकी तीन यूपी के किन जिलों से हैं और बाकी छह कहां के हैं
, इस बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

घायल व्यक्ति का नाम व उम्र
1. शुभम कुमार, 23 वर्ष, पिता- अशोक कुमार, रायबरेली, यूपी
2. अजीमुद्दीन, 36 वर्ष, यूपी
3. जमील अख्तर, 25 वर्ष, पिता- मंसूर आलम, यूपी
4. मोहम्मद फिरोज, यूपी
5. मनीष कुमार, 26 वर्ष, पिता- कमलेश कुमार
6. छोटेलाल, 50 वर्ष, पिता- मंगत लाल
7. हिमांशु कुमार, 22 वर्ष, पिता-राजकुमार
8. जियालाल, 40 वर्ष, राम प्यारे
9. धीरज कुमार, 19 वर्ष, पिता- दशरथ
10. ज्योतिष कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed