{"_id":"64e61b66636db31b200be313","slug":"bhojpuri-singer-praveen-singh-opposes-seema-haider-who-came-from-pakistan-by-singing-a-song-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अब भोजपुरी गायक ने पाकिस्तान से आई बाला का किया विरोध; कहा- सीमा हैदर के पाकिस्तान भेजी योगी जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अब भोजपुरी गायक ने पाकिस्तान से आई बाला का किया विरोध; कहा- सीमा हैदर के पाकिस्तान भेजी योगी जी
Wed, 23 Aug 2023 08:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 23 Aug 2023 08:14 PM IST
सार
Seema Haider: औरंगाबाद के भोजपुरी गायक प्रवीण सिंह ने अपनी टीम के साथ सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग करते हुए एक गीत गाया है। गीत में गायक ने सीमा को पाकिस्तान से जासूस बनाकर भेजी गई विषकन्या करार दिया है। इससे पहले रबूपुरा निवासी मिथलेश भाटी ने सीमा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन
सीमा हैदर के विरोध में भोजपुरी गायक प्रवीण सिंह ने गाया गाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा हैदर हिंदुस्तानी सचिन के प्यार में दीवानगी की हद पार कर पाकिस्तान से भारत आईं थी। नोएडा के रबूपुरा वाली पड़ोसन मिथिलेश भाटी इनकी घोर विरोधी के रुप में चर्चित हैं। वहीं, सीमा हैदर को लेकर करणी सेना के विरोध के स्वर उठ चुके हैं। अब बिहार के औरंगाबाद के एक भोजपुरी गायक ने सीमा हैदर के खिलाफ उठे विरोध को संगीतमय सुर दिया है। चूंकि सीमा हैदर उत्तर प्रदेश में रह रही हैं। इस कारण गायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ही सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की संगीतमय गुजारिश की है।
विज्ञापन
मगही भाषी क्षेत्र औरंगाबाद के देव प्रखंड के कटैया गांव निवासी भोजपुरी गायक प्रवीण सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की मांग करते हुए गीत गाया है। गीत में गायक ने सीमा को पाकिस्तान से जासूस बनाकर भेजी गई विषकन्या करार दिया है। साथ ही इशारों में देश को पीओके के बिना आधा-अधूरा बताते हुए इसे वापस लेकर देश को नई पहचान दिलाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील भी की है।
विज्ञापन
भोजपुरी गायक द्वारा गाए गए गीत के बोल कुछ यूं हैं-
दुश्मन पर नाही एहसान करी योगी जी, सीमा हैदर के पाकिस्तान भेजी योगी जी।
विषकन्या पैदा कइले पापी पकिस्तनवां, खुफियां बना के भेजले जानी ला जहनवां।।
देशवां के नई पहचान दीहीं मोदी जी, आधा रहे नाही पहचान दीही मोदी जी।
सीमा हैदर के पाकिस्तान भेजी योगी जी, सीमा हैदर के पाकिस्तान भेजी मोदी जी।।
लोगों की जुबां पर चढ़ रहा यह गीत
भोजपुरी गायक प्रवीण सिंह द्वारा गाया गया गीत ‘सीमा हैदर के पाकिस्तान भेजी योगी जी’ वाला गीत इलाके के लोगों की जुबां पर चढ़ रहा है। इस गीत को सुनने के बाद लोग इस गुनगुना भी रहे हैं। भले ही सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने या न भेजने के प्रति पूरे देश में लोगों की राय एक नहीं है। इसके बावजूद सीमा को हिंदुस्तान में रखने के पक्षधर भी इस गीत को सुनकर ‘सीमा हैदर के पाकिस्तान भेजी योगी जी’ गुनगुना रहे हैं।
विज्ञापन
मिथिलेश भाटी के विरोध से अलग है गायक का सीमा हैदर विरोध
दरअसल, हिंदुस्तानी प्रेमी सचिन की खातिर पाकिस्तान से छोड़कर भारत आईं सीमा हैदर इन दिनों नेशनल सेंसेशन बनी हुई हैं। वहीं, भाभी के नाम से चर्चित हुईं सीमा की पड़ोसन मिथिलेश भाटी भी सचिन को लेकर की गई बयानबाजी से इन दिनों खूब चर्चा में हैं और वह भी नेशनल सेंशेसन बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि मिथिलेश भाटी नोएडा के रबूपुरा में रहती हैं और वह सचिन की पड़ोसी हैं। जब उन्हें सीमा-सचिन की लव स्टोरी का पता लगा तो उन्होंने इसका विरोध किया। साथ ही सचिन और सीमा के बारे में कई आपत्तिजनक बातें कह डालीं, जिससे सनसनी मच गई। उनकी बातों पर सीमा भी प्रतिक्रिया देने (रिएक्ट करने) को मजबूर हुईं।
मिथिलेश ने सचिन को लेकर कहा था कि 'लप्पू सा सचिन, वो झींगुर सा लड़का... उससे प्यार करेगी सीमा?' मिथिलेश भाटी के ये वाक्यांश पर देखते ही देखते इतना फेमस हो गए कि इन पर सोशल मीडिया पर कई सारे मीम्स, रील्स और फनी वीडियो तक बन गए। इसे लेकर मिथिलेश के कई इंटरव्यू भी आए और बात आगे बढ़ने पर करणी सेना भी मिथिलेश भाटी के समर्थन में उतर पड़ी।
मिथिलेश भाटी ने इंटरव्यू में सीमा और सचिन को लेकर और भी कई बातें कह डालीं। मिथिलेश का तर्क है कि सीमा गलत तरीके से भारत आई हैं और उन्होंने सचिन को अपने कब्जे में ले लिया है। भाटी ने यह भी कहा कि ‘पाव भर का सचिन है और पांच किलो की सीमा है…। हाथ धर दिया तो दम निकल जाएगा। यह भी कहा कि पाकिस्तान में एक कमरे में रहने वाली सीमा ऐसे बाहर निकली कीf तीन बॉर्डर पार कर गई। क्या पाकिस्तान में आदमी मर गए हैं, या वहां हैं नहीं?’
वही, मिथिलेश के तीखे विरोध से अलग भोजपुरी गायक का सीमा-सचिन का विरोध व्यक्तिगत स्तर का नहीं है। बल्कि विरोध के अंदाज में गुजारिश है। अपनी सरकार से किसी बात को लेकर गुजारिश करने का हक देश के हर नागरिक को है। गायक की गुजारिश भी इसी श्रेणी में मानी जाने वाली है।
13 मई को भारत आने के बाद से लगातार चर्चा में हैं सीमा हैदर
पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर 13 मई को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं। इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा के कस्बा रबूपुरा में आकर रहने लगीं। इसके बाद सीमा हैदर को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में चार जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मामले में दोनों जमानत पर हैं। सीमा पर पाकिस्तानी एजेंट होने के लगातार आरोप भी लगते रहे हैं। फिलहाल किसी न किसी बहाने सीमा हैदर चर्चा में बनी हुई हैं।