फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhojpur News Middle aged man stabbed in dispute over two feet street

Bhojpur News: दो फीट गली के विवाद में अधेड़ व्यक्ति को मारा चाकू, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 22 Mar 2024 01:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 01:13 PM IST
सार

बिहार के भोजपुर जिले में दो फीट गली के विवाद में एक अधेड़ व्यक्ति पर चाकू से वार किया गया है। फिलहाल, मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bhojpur News Middle aged man stabbed in dispute over two feet street
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक शख्स ने दूसरे अधेड़ को चाकू मार दिया। चाकू अधेड़ के हाथ में लगी है। दरअसल, भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरनांव गांव में गली के विवाद को लेकर एक अधेड़ को चाकू मार दी गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जख्मी अधेड़ आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव निवासी स्वर्गीय सीताराम सिंह के 56 वर्षीय पुत्र केदार नाथ सिंह हैं। घटना को लेकर केदार नाथ सिंह ने बताया कि अपने पड़ोसी राजन साह (आरोपित) के पूर्वज से पांच डिसमिल जमीन खरीदा है। उसी जमीन में राजन साह दो फीट सटकर अपना मकान बना लिया है, जिसको लेकर 2023 से ही विवाद चल रहा है। इसे लेकर उन्होंने सीओ को भी आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि जब वह दुकान जा रहे थे और उसी दौरान राजन साह बाजार से लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर उसने मुझ पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू अधेड़ के बाएं हाथ में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहीं, दूसरी ओर जख्मी अधेड़ केदार नाथ सिंह ने अपने पड़ोसी राजन साह उर्फ गुड्डू साह पर दो फीट गली के विवाद को को लेकर चाकू मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed