फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhojpur district in grip of scorching heat; Seven people died in two days

Bihar: भोजपुर जिला भीषण गर्मी की चपेट में; सात लोगों की मौत, पुलिस समीक्षा रिपोर्ट में भी लू लगने की बात

Fri, 16 Jun 2023 06:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 Jun 2023 06:58 PM IST
सार

भोजपुर जिले में गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच गुरुवार और शुक्रवार को बुजुर्ग महिला और युवक समेत सात लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच की लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में भी चार की लू लगने से मौत की आशंका जताई गई है। मौत की यह घटनाएं सिकरहट्टा, टाउन, कोईलवर, नवादा और उदवंतनगर थाना क्षेत्र में हुई हैं।

विज्ञापन
Bhojpur district in grip of scorching heat; Seven people died in two days
अस्पताल में लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार का भोजपुर जिला इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। यह पूरे बिहार के सभी जिलों में कई दिन सबसे ज्यादा गर्म रह रहा है। 43 डिग्री आम है तो बढ़ कर 45 तक भी पहुंच रहा है। ऐसे में अब जिले में गर्मी से मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। दो दिनों में लगभग सात लोगों की मौत गर्मी से हो चुकी है। जिले में गुरुवार को पारा 34 डिग्री तक था।

विज्ञापन


जिले में गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच गुरुवार और शुक्रवार को बुजुर्ग महिला और युवक समेत सात लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच की लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में भी चार की लू लगने से मौत की आशंका जताई गई है। मौत की यह घटनाएं सिकरहट्टा, टाउन, कोईलवर, नवादा और उदवंतनगर थाना क्षेत्र में हुई हैं। मृतकों में चार की पहचान भी नहीं हो सकी है। इधर, एक-दो दिन में सात लोगों की मौत से पूरे जिले में सनसनी मची है। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन और मृतकों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन


मायके जा रही बुजुर्ग महिला की रास्ते में गई जान
भोजपुर में मायके जाने के लिए घर से निकली एक बुजुर्ग महिला की रास्ते में मौत हो गई। महिला का शव गुरुवार की सुबह सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के चकिया गांव स्थित नहर के पास खेत से बरामद किया गया। मृत महिला की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के सारोपुर गांव निवासी शिव पूजन सिंह की पत्नी शांति देवी (58) के रूप में हुई है। वह बुधवार को मायके जाने के लिए अपने घर से निकली थी। इधर, शव मिलने से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के बेटे अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे वह घर से अपने मायके सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के चकिया गांव जाने के लिए निकली थी। वह शाम तक लौट आने की बात कह घर से निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो चकिया गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां फोन कर जानकारी ली गई। तब रिश्तेदारों की ओर से बताया कि वह नहीं पहुंची है। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है।

महिला थाने के पास मिला युवक का शव
टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन स्थित महिला थाना के सामने से गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र 35 साल के करीब बताई जा रही है। सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस द्वारा लू लगने के कारण युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

तेतरिया के पास युवक की लाश बरामद
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव स्थित रेलवे लाइन के पास गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। उसकी भी पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि उसकी उम्र 40 साल आंकी जा रही है। शव मिलने से इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युवक की पहचान होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

आरा-छपरा फोर लेन पर मिला बुजुर्ग का शव
आरा-छपरा फोर लेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उसका शव गुरुवार सुबह दौलतपुर स्थित एक मढ़ई के पास पेड़ के नीचे से बरामद हुआ। हालांकि 60 साल के बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। फिर मामले की छानबीन जुट गई। वैसे पुलिस लू लगने के कारण बुजुर्ग की मौत होने की आशंका जता रही है।


नवादा थाना क्षेत्र के लख के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला के शव को स्थानीय लोगों ने देखा। उसके बाद नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत लू लगने से हुई है। उसकी उम्र लगभग 50 साल बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed