{"_id":"65fd59f6b112a2f04103cd8b","slug":"bhojpur-crime-7th-class-student-beaten-to-death-body-recovered-from-wheat-field-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpur Crime: 7वीं कक्षा के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, गेहूं के खेत से बरामद हुआ शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhojpur Crime: 7वीं कक्षा के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, गेहूं के खेत से बरामद हुआ शव, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 22 Mar 2024 03:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:45 PM IST
सार
बिहार में भोजपुर जिले के आरा में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। छात्र का शव शुक्रवार को गेहूं के खेत से पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन
मृतक छात्र और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के आरा में एक छात्र की पीट-पीटकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। सातवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र की ईंट-पत्थर से कूच-कूचकर हत्या किया गया है। मामला सिन्हा थाना के पशुरामपुर गांव का है। मृत छात्र गुरुवार से लापता था। शुक्रवार को उसका शव गेहूं के खेत से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सिन्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के रहने वाले दशरथ साह के 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार गुरुवार को पढ़ने के लिए पशुरामपुर प्राथमिक विद्यालय गया था। जहां उसे गस्त आया और वो गिर गया। स्कूल के शिक्षकों के द्वारा प्रिंस को घर जाने के लिए कहा गया। प्रिंस स्कूल से घर जाने के लिए निकल गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजन गुरुवार शाम से ही उसे ढूंढना शुरू किए, लेकिन कहीं उसका कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी सिन्हा थाना को भी दी गई। पुलिस भी परिजनों के साथ बच्चे को ढूंढने निकली। गुरुवार देर रात तक कोई क्लू नहीं मिला। वहीं, शुक्रवार सुबह पशुरामपुर के गांव में ही गेहूं के खेत में ग्रामीणों के द्वारा बच्चे का शव देखा गया और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो शव की पहचान लापता प्रिंस के रूप में हुई। शव मिलते ही पशुरामपुर और आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। क्योंकि बच्चे की हत्या बेहद ही निर्मम तरीका से की गई थी। पहले उसे ईंट-पत्थर से कूचा गया है और फिर बेरहमी से पीटा गया है। अंत में उसके मुंह में ईंट डालकर ठूस दिया गया है।
विज्ञापन
शव को देख परिजन आक्रोशित हो गए और गांव के समीप सड़क को जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। मृतक की मां सुशीला देवी ने बताया, स्कूल से घर के लिए मेरा बेटा निकला था।लेकिन वो घर नहीं आया। हत्या को लेकर परिजनों ने कोई विवाद से इनकार किया है। परिजनों का कहना है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं, सुबह से हंगामा होते देख मौके पर एएसपी परिचय कुमार पहुंचे और परिजनों को शांत करने का प्रयास किए। एएसपी के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंची। एएसपी ने बताया कि छात्र के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। हत्या क्यों और किसने किया है, इसकी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड टीम का मदद लिया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।