फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhar News : Bihar Police investigation after two trucks collide in Patna; road accident

Accident News: दो ट्रकों ने एक-दूसरे को रौंदा, एक चालक का शरीर ट्रक काटकर निकाला गया

Sun, 11 Aug 2024 05:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 11 Aug 2024 05:51 PM IST
सार

Bhar : रविवार को तेज गति से आ रहे दो ट्रकों ने एक-दूसरे को रौंद दिया। इस भीषण टक्कर में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। उनमें एक ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके  शरीर को ट्रक काटकर निकाला गया।

विज्ञापन
Bhar News : Bihar Police investigation after two trucks collide in Patna; road accident
ट्रक एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में एक ट्रक ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के पटना विक्रमपुर बलियावन गांव के पास की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नौबतपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक ट्रक ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। मृतक ड्राइवर की पहचान जहानाबाद जिला के मखदुमपुर निवासी भुरिक यादव (26) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


 ट्रक काटकर निकाला गया चालक का शव                                  
घटना के संबंध में नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के पटना विक्रमपुर बलियावन गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रक आमने-सामने से टकरा गये। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। ट्रक को ड्राइव कर रहे एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गए। वहीं दूसरी तरफ दूसरा ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक ट्रक चालक के शव को ट्रक काटकर निकाला गया।
विज्ञापन

 

Bhar News : Bihar Police investigation after two trucks collide in Patna; road accident
ट्रक एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

खाली थे दोनों ट्रक
घटना होते ही घटनास्थल पर घंटो अफरातफरी का माहौल बना गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में नौबतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ट्रक पर कुछ भी लोड नहीं था। एक ट्रक विक्रम से पटना की तरफ आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक पटना से विक्रम की तरफ जा रहा था। दोनों ट्रक    बलियावन गांव के नजदीक अनियंत्रित हो गये और दोनों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed