{"_id":"5f97e1998ebc3e9bf228d023","slug":"bhagalpur-engineer-brutally-beaten-in-police-station-dies-in-hospital-police-investigating-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागलपुर: थाने में इंजीनियर की बेरहम पिटाई के बाद मौत, थानाध्यक्ष निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागलपुर: थाने में इंजीनियर की बेरहम पिटाई के बाद मौत, थानाध्यक्ष निलंबित
Tue, 27 Oct 2020 03:36 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 27 Oct 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
bihar police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के भागलपुर में एक इंजीनियर को मामूली कहासुनी की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पत्नी और बच्ची के साथ दशहरे की छुट्टी मनाने आए इंजीनियर को बिहार की थाने में पीट-पीटकर हत्या करने की बात सामने आई है। शनिवार को हुई इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को एनएच 31 को जाम कर दिया था। पीड़ित परिवार ने बिहपुर थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। लोगों की नाराजगी को देखते हुए और मामले को शांत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने बिहपुर के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई सूरज पाठक ने बताया कि आशुतोष कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ नवरात्रि में पूजा-पाठ में शामिल होने के लिए पुश्तैनी घर गया पहुंचा था। खबरों के मुताबिक भागलपुर जिले के बिहपुर थानाक्षेत्र में नवगछिया के मड़वा गांव में मामूली सी बात पर शनिवार को बिहपुर के थानेदार और अन्य पुलिसकर्मियों ने आशुतोष कुमार की थाने में ले जाकर इतनी बेरहमी से पिटाई की कि उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आशुतोष का मड़वा महंत स्थान चौक पर बैरियर हटाने को लेकर एक स्थानीय युवक से विवाद हो गया था। वहां पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराने के बजाय आशुतोष की पिटाई करने लगे। पिटाई का विरोध करने पर पुलिसवाले आशुतोष को थाने ले गए जहां उसके साथ जमकर मारपीट की गई। पुलिस की बर्बर पिटाई से आशुतोष बुरी तरह घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन वह बच नहीं पाया।
विज्ञापन
गांव के बेटे की मौत के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आक्रोशित स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने शव को नेशनल हाईवे पर जोरदार हंगामा किया। देखते ही देखते नेशनल हाईवे 31 पर जाम लग गया। मौके पर लोगों को शांत कराने पहुंची एसपी स्वपनाजी मेश्राम ने लोगों के गुस्से को देखते हुए बिहपुर के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया।
वहीं इस मामले में एसपी ने जानकारी दी कि मृतक के परिजनों ने पुलिस के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामले में संलिप्त पुलिसकर्मियों की जांच नवगछिया के पुलिस उपाधीक्षक से कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भागलपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने मृतक इंजीनियर के शव का पोस्टमॉर्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराने के आदेश दिए। साथ ही पोस्टमॉर्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है।