{"_id":"5cd91d8bbdec22076357a22e","slug":"bhagalpur-bjp-leader-shot-his-daughter-in-law-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह में दहेज न मिलने से नाराज था भाजपा नेता, दौड़ाकर बहू को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह में दहेज न मिलने से नाराज था भाजपा नेता, दौड़ाकर बहू को गोली मारी
Mon, 13 May 2019 01:08 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 13 May 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार में एक भाजपा नेता ने दहेज के लिए अपनी बहू को गोली मार दी। घटना भागलपुर के मिर्जानहाट की है जहां पर भाजपा नेता ने अपने बेटे भवेश भास्कर और बहू महिमा भारती से दहेज को लेकर चल रहे विवाद में बहू को गोली मार दी। गोली महिमा के पेट में लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे।
विज्ञापन
भाजपा नेता सूर्य शंकर साह के बेटे भवेश भास्कर ने महिमा भारती से 2016 में प्रेम विवाह किया था। भाजपा नेता दहेज न मिलने की वजह से दोनों से खफा था। इसी को लेकर नेता की बहू और बेटे से अनबन रहने लगी। पिता की नाराजगी देख बेटे ने बहू के साथ घर छोड़ दिया और दूसरी जगह रहने लगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिमा पति के साथ मिरजानहाट स्थित अपने ससुराल मोजाहिदपुर आई हुई थी। इसी दौरान दोनों को देखकर ससुर बिगड़ गया और झगड़ा करना शुरू कर दिया। भाजपा नेता ने पहले तो जबरन अपनी बहू को घर से निकाला फिर अंदर से पिस्टल लाकर फायर कर दिया।
विज्ञापन
पिस्टल हाथ में देखकर महिमा भागने लगी तो गोली उस के पेट में जा लगी। आनन-फानन में महिला को भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। ताजा जानकारी के अनुसार अभी तक न तो पुलिस ने कोई कार्रवाई की है और न ही किसी की ओर से कोई एफआईआर दर्ज कराई गई है।
भाजपा नेता का बेटा भवेश मुजफ्फरपुर में भारतीय स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। महिमा विवाह से पहले बांका के अमरपुर में हेल्थ ऑफिसर के पद पर कार्यरत थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। महिमा का मायका बराड़ी के पास स्थित बड़ी खंजरपुर में है।