फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah: Dead body of young man with knife wounds found in suspicious condition; friend left him in pain

Bihar Crime: युवक को पहले चाकू से गोदा, जख्मों पर टांके लगाए; फिर दोस्त ने दरवाजे पर लाकर तड़पता छोड़ा... मौत

Tue, 02 Jan 2024 06:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 Jan 2024 06:29 PM IST
सार

Bettiah Hindi News: मृतक के साले शर्मा पटेल ने बताया कि उसका बहनोई राजेश पटेल और उसका दोस्त राजन कुमार सोमवार के दिन घूमने के लिए निकले हुए थे। लेकिन सोमवार की रात राजेश पटेल घर नहीं लौटा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bettiah: Dead body of young man with knife wounds found in suspicious condition; friend left him in pain
मृतक राजेश पटेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेतिया में संदिग्ध स्थिति में एक युवक को चाकू गोद कर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद दोस्त ने उसको तड़पते हालत में उसके दरवाजे पर लाकर फेंक दिया और फरार हो गया। इसके बाद तड़पते-तड़पते युवक की मौत हो गई। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शेखावना गांव की है। वहीं, मृतक की पहचान शेखावना गांव निवासी केदार पटेल के बेटे राजेश पटेल (23) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।

विज्ञापन

 
मृतक के साले शर्मा पटेल ने बताया कि उसका बहनोई राजेश पटेल और उसका दोस्त राजन कुमार सोमवार के दिन घूमने के लिए निकले हुए थे। लेकिन सोमवार की रात राजेश पटेल घर नहीं आया। राजेश चालक का काम करता था। परिजनों को भ्रम हुआ कि राजेश गाड़ी लेकर कहीं चला गया होगा। राजेश से परिजनों की सोमवार की रात तक बात भी नहीं हुई। वहीं, जब परिजन सुबह उठे तो देखा कि राजेश पटेल को उसके दोस्त राजन कुमार ने मंगलवार की सुबह तड़पते हुए हालत में दरवाजे पर लाकर फेंक दिया और फरार हो गया। परिजनों राजेश पटेल को देखा तो उसके शरीर पर तीन जगह चाकू से वार किया गया था। उसके सीने पर, पेट में और उसके पेट के बगल में यानी तीन जगह चाकू के निशान मिले।
विज्ञापन


शर्मा पटेल ने बताया कि घायल हालत में राजेश बोला कि अब मर जाएंगे, मैं नहीं जी पाऊंगा। परिजनों ने देखा कि उसका इलाज कर चाकू लगे जगहों पर टांके भी लगाए गए थे। युवक ने वहीं पर तड़पते-तड़पते कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में युवक की मौत की चर्चा जोरों पर है, जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुफस्सिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed