फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai rumours regarding giriraj singh rakesh sinha issue for seat

Begusarai : गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले का राकेश सिन्हा से वास्ता नहीं, खबर भ्रामक निकली

Wed, 13 Mar 2024 11:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 13 Mar 2024 11:01 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के बीच हुए वायरल ऑडियो के बाद भाजपा ने किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजीव सिंह पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर कर दिया है।  

विज्ञापन
Begusarai rumours regarding giriraj singh rakesh sinha issue for seat
गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Begusarai News : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय में काला झंडा दिखाए जाने के मामले में यह बात अफवाह निकली कि राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा का कोई करीबी उनके आवास से निकल कर प्रदर्शन में गया था।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के बीच हुए वायरल ऑडियो के बाद भाजपा ने किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजीव सिंह पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर कर दिया है। सोमवार 11 मार्च को बछवाड़ा जाने के क्रम में केन्द्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह को रानी इलाके में कुछ लोगों ने काला झंडा दिखाया था। इसमें कई लोगों के पास भाजपा का भी झंडा था। भाजपा ने स्वीकार किया कि इस प्रदर्शन में भाजपा के भी कुछ लोग शामिल थे, जिन्हें पार्टी ने चिह्नित कर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों को राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा से जुड़ा बताकर प्रचारित किया गया। ऐसे ही कुछ लोगों के बयानों के आधार पर भाजपा के एक नेता की ओर से दी गई यह जानकारी प्रकाशित की गई थी कि गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने में शामिल विनोद राय नाम का भाजपा कार्यकर्ता पहले राकेश सिन्हा के आवास पर मिलने गया और फिर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ। बताया गया कि इसी मामले में राज्यसभा सांसद को दिल्ली में भाजपा बुलाया गया। आगे जांच करने पर यह जानकारी गलत निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed