{"_id":"66a50d6d0f147e4c100fc022","slug":"begusarai-news-newly-married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-begusarai-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Begusarai News: बेगूसराय में नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Begusarai News: बेगूसराय में नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी
Sat, 27 Jul 2024 08:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 27 Jul 2024 08:38 PM IST
सार
बखरी थाना क्षेत्र के सिमाना गांव में एक नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। रवीना ने 26 दिन पहले मनीष सदा से प्रेम विवाह किया था। पति मनीष के अनुसार, शादी के बाद सब कुछ ठीक था और आत्महत्या का कारण समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
रवीना कुमारी का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में एक नावविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला बखरी थाना क्षेत्र के सिमाना गांव का है। मृत महिला की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के सीमाना गांव की रहने वाले मनीष सदा की पत्नी रवीना कुमारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया है कि 26 दिन पहले ही रवीना कुमारी ने मनीष सदा से प्रेम विवाह किया था। इस संबंध में मृतका के पति मनीष सदा ने बताया है कि 30 जून को रवीना से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था। अचानक रवीना ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया है कि कोई भी बात नहीं हुई, लेकिन कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि रवीना ने आखिर क्यों गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बखरी थाना पुलिस को दी। मौके पर बखरी थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन