फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai Shootout 4 Accused Arrested by Bihar Police Latest News in Hindi

Begusarai Firing: बेगूसराय गोलीकांड के चारों आरोपी गिरफ्तार, 30 KM तक अंधाधुंध फायरिंग करते हुए हो गए थे फरार

Fri, 16 Sep 2022 09:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Sep 2022 09:18 AM IST
सार

Begusarai shootout in Hindi: बेगूसराय गोलीकांड में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गुरुवार रात गिरफ्तार किया था, वहीं दो की गिरफ्तारी आज सुबह की गई है। 

विज्ञापन
Begusarai Shootout 4 Accused Arrested by Bihar Police Latest News in Hindi
बेगूसराय गोलीकांड के आरोपी - फोटो : Social Media

विस्तार

Begusarai shooting Case: बेगूसराय गोलीकांड में बिहार पुलिस को तीन दिन बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली वारदात में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, दो आरोपियों की गिरफ्तारी शुक्रवार सुबह की गई है तो दो को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह एक आरोपी को पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान केशव मौर्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रहा था। झाझा पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और बेगूसराय पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया, चारों आरोपियों की पहचान, युवराज, केशव, अर्जुन और सुमित के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

 

बाइक चलाते हुए की थी फायरिंग 
बेगूसराय में बीते मंगलवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। दो हथियारबंद बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 और 31 पर कई स्थानों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस वारदात में 10 लोगों को गोली लगी थी। वहीं 31 साल के चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। बदमाश करीब 30 किलोमीटर तक गोलियां बरसाते रहे। घटना के बाद पूरे बिहार में दहशत फैल गई थी। हालांकि, आरोपियों का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था। बिहार पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सात पुलिसकर्मी निलंबित
बिहार के बेगूसराय में फायरिंग मामले में बिहार सरकार की बड़ी किरकिरी हुई। भारतीय जनता पार्टी ने सरकार पर हमला बोला। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पुलिसकर्मियों को को निलंबित कर दिया था। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, एक बदमाश की अभी भी तलाश जा री है। पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इस घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार ने पुलिस अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed