फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Before going to Japan, Tejashwi Yadav said - Government is running very well in Bihar, targeted BJP

Bihar: जापान जाने से पहले तेजस्वी यादव बोले- बिहार में काफी अच्छे से सरकार चल रही, जो वादा किया वो पूरा कर रहा

Mon, 23 Oct 2023 11:26 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 23 Oct 2023 11:26 AM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा- आज बिहार में काफी अच्छे से सरकार चल रही है। आप देख लीजिए कि बिहार में नियुक्तियां कितनी हो रही है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। हम लोगों ने जितनी भी बातें की थी, उन सभी बातों पर हम लोग खरे उतर रहे हैं। 

विज्ञापन
Before going to Japan, Tejashwi Yadav said - Government is running very well in Bihar, targeted BJP
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जापान दौरे के लिए दिल्ली रवाना हो गए। वह मंगलवार को जापान के लिए फ्लाइट लेंगें। तेजस्वी यादव बिहार के पर्यटन को लेकर जापान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत भी करेंगे। इधर, दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से दोस्ती वाले बयान के सवाल पर प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि इन सब विवादों को खत्म कीजिए, जिस बात में दम नहीं है, उसपर बात करने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कई बार बयान दिया जा चुका है इसलिए कुछ भी बोलना बेकार है।

विज्ञापन


विज्ञापन


युवाओं को रोजगार मिल रहा है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपके बारे में कहा कि अब यही बच्चा सब कुछ है, इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार में काफी अच्छे से सरकार चल रही है। आप देख लीजिए कि बिहार में नियुक्तियां कितनी हो रही है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। हम लोगों ने जितनी भी बातें की थी, उन सभी बातों पर हम लोग खरे उतर रहे हैं। बिहार में क्राइम कंट्रोल की हालत यह है कि आज हम 22वें स्थान पर हैं। इतना ही नहीं बिहार जीडीपी में अव्वल राज्यों में है। सरकार बनाने से पहले हमलोगों ने जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी राज्य में भाजपा की हार तय है
भाजपा पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की हार तय है। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी राज्य में भाजपा की हार तय है। आगामी जापान यात्रा को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा यह ऑफिसियल ट्रिप है। बिहार महात्मा बुद्ध की धरती है। इसको लेकर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जापान में एक स्टॉल भी लगा है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए यह काफी अहम ट्रिप होगा। जापान की सरकार और वहां के अधिकारियों से भी हमारी बात होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed