{"_id":"64a3d394e7c5e6980c011f77","slug":"bear-attacked-woman-returning-home-from-farm-in-bettiah-serious-injuries-on-face-and-leg-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: खेत से घर लौट रही महिला पर भालू ने किया हमला; चेहरे और पैर पर आईं गंभीर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: खेत से घर लौट रही महिला पर भालू ने किया हमला; चेहरे और पैर पर आईं गंभीर चोटें
Tue, 04 Jul 2023 01:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:38 PM IST
सार
घायल महिला के परिजनों ने बताया कि सुंदरकली सोमवार देर शाम धान की रोपनी कर सरेह से घर लौट रही थी। उसी दौरान गन्ने के खेत में घात लगाकर बैठे भालू ने हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हालांकि हो हल्ला करने पर स्थानीय ग्रामीण पहुंचे। तब तक भालू ने चेहरे और शरीर के कई अंगों पर गंभीर जख्म कर दिए थे।
विज्ञापन
इलाज के दौरान घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया में धान की रोपनी कर घर लौट रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के चेहरे और पैर पर गंभीर जख्म आए हैं। घटना जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के चकरसन गांव की है। घटना के बाद परिजन घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज ले गए। जहां डॉक्टर गोविंद चंद्र शुक्ला ने महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घायल महिला की पहचान चकरसन गांव निवासी सुंदरकली देवी (42) के रूप में हुई है। सुंदरकली का इलाज गंभीर स्थिति में बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल उपाधीक्षक देवाकांत मिश्रा ने बताया कि महिला के चेहरे और पैर पर गंभीर जख्म हैं। इलाज चल रहा है। उसे सी ब्लॉक की पांचवी मंजिल पर भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
घायल महिला के परिजनों ने बताया कि सुंदरकली सोमवार देर शाम धान की रोपनी कर सरेह से घर लौट रही थी। उसी दौरान गन्ने के खेत में घात लगाकर बैठे भालू ने हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हालांकि हो हल्ला करने पर स्थानीय ग्रामीण पहुंचे। तब तक भालू ने चेहरे और शरीर के कई अंगों पर गंभीर जख्म कर दिए थे। उन्होंने बताया कि उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के मदद से जख्मी महिला को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज लाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भालू वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व एरिया से निकल कर रिहाइशी इलाके में आ गया था। जो चकरसन गांव के सरेह के गन्ने के खेत में बैठा हुआ था। इधर, घटना के बाद से पूरे चकरसन गांव के लोग दहशत में हैं।