फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   battle of Bihar RJD Tej Pratap said make a conspiracy you will not be able to break the pair of Krishna Arjun

बिहार के रण में गीता का ज्ञान : तेज प्रताप बोले- षडयंत्र रच लो, कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी को तोड़ नहीं पाओगे

Sat, 21 Aug 2021 01:24 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Aug 2021 01:24 PM IST
सार

राष्ट्रीय जनता दल में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाई-भाई में तकरार की खबरें अब बाहर आ ही चुकी हैं। हालांकि, तेजप्रताप यादव के एक ट्वीट ने इस तकरार को नई बहस दे दी है। उन्होंने लिखा है- षडयंत्र रच लो, कृष्ण-अर्जुन की जोड़ी को तोड़ नहीं पाओगे।

विज्ञापन
battle of Bihar RJD Tej Pratap said  make a conspiracy you will not be able to break the pair of Krishna Arjun
तेज प्रताप और तेजस्वी यादव - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार के राजनैतिक रण में उठापटक जारी है। राष्ट्रीय जनता दल के भीतर चल रहा विवाद सार्वजनिक रूप से बाहर आ ही चुका है, लेकिन यह देखना अब दिलचस्प होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है। हालांकि, भाई-भाई के विवाद की खबरों के बीच तेजप्रताप यादव का ट्वीट कई राजनैतिक मायने लेकर आया है। तेजप्रताप ने ट्वीट कर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वे तेजस्वी यादव को मुकुट पहनाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा है- चाहे जितना षडयंत्र रचो, कृष्ण-अर्जुन की इस जोड़ी को तोड़ नहीं पाओगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


तेजस्वी को अर्जुन तो खुद को कृष्ण कहते हैं तेजप्रताप 
तेजप्रताप यादव खुद को कृष्ण बताते हैं तो तेजस्वी यादव को अर्जुन की संज्ञा देते हैं। वे कई बार सार्वजनिक मंचों पर बोल भी चुके हैं कि अपने अर्जुन को मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेना है। उन्होंने हाल ही में कहा भी था - कुछ लोग हमारी जोड़ी को तोड़ना चाह रहे हैं। पार्टी को बर्बाद करना चाहते हैं। हम दोनों भाईयों को अलग करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसके लिए है तेजप्रताप का ट्वीट 
दरअसल, तेज प्रताप यादव कई दिनों से प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व तेजस्वी यादव के रणनीतिकार संयज यादव पर नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट भी किया था- जिस प्रवासी सलाहकार के इशारे पे पार्टी चल रही वे हरियाणा में अपने परिवार से किसी को सरपंच नहीं बनवा सकता वो खाक मेरे अर्जुन को मुख्यमंत्री बनायेगा... वो प्रवासी सलाहकार सिर्फ लालू परिवार और राजद में मतभेद पैदा कर सकता है।' इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने आरोप लगाया था कि संजय यादव के कारण हम दोनों भाई मिल नहीं पा रहे हैं। इसके बाद तेजप्रताप के इस ट्वीट को उनकी नाराजगी के तौर पर ही देखा जा रहा है। हालांकि, संजय यादव का अभी तक कोई भी बयान नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed