Bihar : सोनपुर में रेल DRM दफ्तर के पास PNB में डाका; 12 लाख ले जाने से रोकने पर 2 होमगार्ड जवान की जान ली
बिहार में डकैतों को दिन में भी पुलिस का डर नहीं है। अपराधियों ने सोनपुर में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दफ्तर के बगल में पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में पांच अपराधी घुसकर दिन के दो बजे हथियारों के बल पर लूटपाट करने के बाद होमगार्ड जवान की जान ले ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में डकैतों को दिन में भी पुलिस का डर नहीं है। होता तो सोनपुर में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) दफ्तर के बगल में पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में पांच अपराधी घुसकर दिन के दो बजे हथियारों के बल पर दहशतगर्दी मचाते हुए लूटपाट करने के बाद होमगार्ड जवान की जान लेने से पहले हिचकते। लेकिन, कोई नहीं हिचका। एक होमगार्ड जवान को मौत के घाट उतार दिया। कैश बचाने के चक्कर में एक और होमगार्ड जवान बुरी तरह घायल है और मौत से जूझ रहा है। उसे पटना ले जाया जाया गया है।
दो जवान की मौत
घटना सोनपुर थाना क्षेत्र के DRM ऑफिस के पास की है जहां पांच लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक में घुस कर करीब 12 लाख रुपए कैश लूट कर फरार हो गए। घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुए। इस क्रम में बैंक लुटेरों ने बैंक में तैनात होमगार्ड जवानों को गोली मार दी जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए PMCH रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान दूसरे गार्ड की भी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। होमगार्ड जवान महेश साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि राम नरेश राय की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई।
घटना सीसीटीवी में कैद
अपराधियों के द्वारा लूटपाट करने के दौरान गोली मारने की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटनास्थल पर से दो खोखा बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सारण एसपी गौरव मंगला घटनास्थल पर पहुंचे और बैंक में तैनात बैंक अधिकारी और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ले रहे हैं।
एसपी ने कहा चिह्नित किये जा रहे हैं अपराधी
सारण एसपी गौरव मंगला ने बताया कि बैंक लूट के दौरान एक होमगार्ड जवान की मौत हुई है, और एक होमगार्ड जवान को PMCH भेजा गया है। एसपी ने कहा कि CCTV के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने करीब 12 लाख के लूट की पुष्टि करते हुए कहा कि हुई पांच की संख्या में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।