फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bank in Siwan on CSP target: chasing and looting at night, two incidents in 72 hours

सीवान में बैंक CSP टारगेट पर: पीछा कर रात में लूट रहे, 72 घंटे के दरम्यान रातों में दो वारदात

Thu, 12 Jan 2023 10:41 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 12 Jan 2023 10:41 AM IST
सार

 सीवान में 72 घंटे दरम्यान सीएसपी संचालक से अपराधियों ने 2 लाख 70 हजार रूपये लूट लिए लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

विज्ञापन
Bank in Siwan on CSP target: chasing and looting at night, two incidents in 72 hours
सीवान में 72 घंटे दरम्यान सीएसपी संचालक से अपराधियों ने 2 लाख 70 हजार रूपये लूट लिए लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में 72 घंटे दरम्यान सीएसपी संचालक से अपराधियों ने 2 लाख 70 हजार रूपये लूट लिए लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। बीती देर रात अपराधियों ने सीएसपी संचालक से एक लाख 40 हजार रूपये लूट लिए। घटना के सम्बंध में पीडित ईश्वर कुमार शर्मा ने बताया कि वे पचरुखी थाना क्षेत्र के मुल्लूपुर में सेन्ट्रल बैंक का सीएसपी चलाते हैं। वे कल पचरुखी बाजार स्थित बैंक से रुपया निकालकर 1 लाख 40 हजार रुपया बैग में रखे और बाजार करने लगे। इसी क्रम में रात हो गई और जब वे वापस अपने घर लौटने लगे तभी एक बाईक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने पचरुखी स्थित पागुर कोठी गांव के समीप ओवरटेक कर के हथियार का भय दिखाया और रूपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए । घटना की सूचना पचरुखी थाना को दी गयी। 

विज्ञापन


दो दिन पूर्व भी हुई है घटना 
9जनवरी की देर रात भी गरार गांव में इंडियन बैंक के सीएसपी संचालक हरेन्द्र यादव को अपराधियों ने गोली मार कर 1 लाख 30 हजार लूट लिए थे। सीएसपी संचालक ईश्वर शर्मा ने बताया कि अपराधी तीन की संख्या में थे। उनलोगों ने पहले मेरी गाड़ी को ओवरटेक कर मुझे रोका और फिर उनमें से एक ने मेरी कनपट्टी पर पिस्टल तान दी और बोला कि बैग दो नहीं तो मारे जाओगे। जब पीड़ित ने शोर मचाना शुरू किया तो आस-पास महिलाएं इकट्ठा हो गईं लेकिन तबतक अपराधी सीवान की तरफ भाग गए। इस मामले में पचरूखी थाना प्रभारी ददन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।   

विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed