फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bad words of Congres state president Akhilesh Singh; Shakeel Ahmed, Congress, Rahul Gandhi Lok Sabha Election

Bihar News : महागठबंधन में अब क्या होगा? सीटों के सवाल पर कांग्रेस बोली- बिहार में हमारी हैसियत सबसे बड़ी

Fri, 08 Sep 2023 04:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Sep 2023 04:15 PM IST
सार

Congress Party : बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने शुक्रवार को अपने सीएलपी के स्मार्टनेस की चर्चा करते हुए कुछ ऐसा कह दिया कि एक बार फिर चर्चा में आ गए। लोकसभा में सीटों के सवाल पर उन्होंने कांग्रेस को सबसे बड़ी हैसियत वाला बताया।

विज्ञापन
Bad words of Congres state president Akhilesh Singh; Shakeel Ahmed, Congress, Rahul Gandhi Lok Sabha Election
मीडिया से बातचीत करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह अपने बयान की वजह से फिर से चर्चा में हैं। इस बार उनकी जुबान फिसल गई। तारीफ करते हुए मुंह से कुछ ऐसी बात निकल गई जो चर्चा में है। उन्होंने सीएलपी के स्मार्टनेस की चर्चा करते हुए कुछ ऐसा कह दिया कि एक बार फिर चर्चा में आ गए। उन्होंने कहा कि हमलोगों का सीएलपी इतना हैंडसम आदमी है कि *#*#***# हमलोगों को लगता है...। अखिलेश सिंह का यह बयान काफी चर्चा में है। 

विज्ञापन


लोकसभा सीट में बिहार से कांग्रेस को हिस्सेदारी के सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि हैसियत तो कांग्रेस की सबसे बड़ी है। इस बात को सबलोग जान रहे हैं। लोकसभा में हमलोग ही किशनगंज जीते हैं। लोकसभा में विपक्ष में एक कांग्रेस का ही सीट जीता ही है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान नौ सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ी थी इस बार भी इन्हीं अंकों के लगभग लोकसभा चुनाव लड़ने का काम कांग्रेस करेगी। अखिलेश सिंह ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर मुंबई की बैठक में कमेटी बनी है, वह कमेटी चर्चा करेगी। सीट का वितरण जब होगा तो कांग्रेस को बता दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आम लोगों की समस्या से मोदी सरकार को कुछ लेना देना नहीं
दरअसल, बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस बुलाई थी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि पूरा देश महंगाई से कराह रहा है। इसका पूरा डाटा मैं दूंगा। देश में कमर तोड़ महंगाई से जनता त्रस्त है। पिछले 15 माह में सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है। पेट्रोल और गैस के कीमत में जो कुछ कमी की गई है। वह चुनाव के मद्देनजर है। पिछले सात साल में आम लोगों की आमदनी 36 प्रतिशत बढ़ी लेकिन सरकार ने आपसे पेट्रोल पर 220 प्रतिशत और डीजल पर 600 प्रतिशत वसूला। सरकार आम आदमी के पैसे से जेब भर रही है। आम लोगों की समस्या से मोदी सरकार को कुछ लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर जल रहा है फिर भी सरकार मौन है
अखिलेश सिंह ने कहा कि अभी जी 20 में दुनियाभर के लीडर आ रहे हैं। राहुल जी ने कहा कि शेल कंपनी पर सवाल उठाया और अडानी की कंपनी पर कार्रवाई करने की मांग की। लेकिन, इस मामले पर भी मोदी सरकार चुप है। पहली बार केंद्र सरकार बिना किसी विपक्षी नेता से बात करते हुए इनलोगों ने विशेष सत्र बुलाया। देश के संविधान का अपमान हो रहा है। अखिलेश सिंह ने कहा कि आज भी मणिपुर जल रहा है फिर भी सरकार मौन है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed