फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Baba Bageshwar: Pt Dhirendra Shastri said- the first voice for a Hindu nation will be raised from Bihar

Baba Bageshwar: 'हिंदू राष्ट्र बनाना मेरा लक्ष्य, मैं किसी पार्टी का नहीं', बागेश्वर धाम वाले बाबा की दो-टूक

Fri, 07 Mar 2025 09:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 07 Mar 2025 09:05 AM IST
सार

Bihar News: बागेश्वर महाराज ने कहा कि बिहार से ही सबसे पहले हिन्दू राष्ट्र बनाने की आवाज उठेगी और यह कार्य पूर्ण होगा। भगवान जो भी करते है अच्छे के लिए करते है। भगवान के किये पर सवाल उठाना मूर्खता है।

विज्ञापन
Baba Bageshwar: Pt Dhirendra Shastri said- the first voice for a Hindu nation will be raised from Bihar
बागेश्वर धाम वाले बाबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गोपालगंज में हैं। बाबा भोरे प्रखंड के रामनगर गांव स्थित पांच दिवसीय हनुमंत कथा में आए हैं। गुरुवार देर शाम उन्होंने हनुमंच कथा का वाचन किया। बाबा ने कथा की शुरुआत में ही कहा कि जब बिहार में आने का कार्यक्रम बनता है तब कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगता है और लोग अनाप-शनाप करने लगते है। मैं सबको बता दूं कि मैं किसी पार्टी का नहीं हूं। मेरे एक ही उद्देश्य है कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना है और सबको सीताराम का भक्त बनाना है।

विज्ञापन


भगवान के किये पर सवाल उठाना मूर्खता है
बागेश्वर महाराज ने कहा कि बिहार से ही सबसे पहले हिन्दू राष्ट्र बनाने की आवाज उठेगी और यह कार्य पूर्ण होगा। भगवान जो भी करते है अच्छे के लिए करते है। भगवान के किये पर सवाल उठाना मूर्खता है। भगवान के किये पर खुश होना चाहिए। आप गुरु के द्वारा दिए गए ज्ञान के दीपक को पकड़ कर आगे बढ़ते रहे, आपका कल्याण अवश्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में घर बना कर बस जाऊंगा
उन्होंने आगे कहा कि बिहार में कुछ लोग हमें गाली दे रहे है तो मै उनको बता दूं कि आप जितना गाली दीजिएगा मैं उतना ही बिहार में कथा करते रहूंगा। ज्यादा गाली दीजिएगा तो मैं बिहार में घर बना कर बस जाऊंगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस कथा में देश के कोने कोने से लोग पधार रहे हैं। बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यूपी के कुशीनगर से सड़क मार्ग से संध्या के लगभग पांच बजे मठ पर आये जहां मठ के महंत हेमकांत जी महाराज व अन्य संतजनों के द्वारा बागेश्वर बाबा का स्वागत किया गया। स्वागत के बाद इस अवसर पर देश की प्रख्यात महिला चिकित्सक व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डा शांति राय व मुख्य यजमान अजय राय द्वारा आरती की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed